फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former block pramukh calls MP's nephew a land mafia, video goes viral

Bareilly News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने सांसद के भतीजे को बताया भूमाफिया, वीडियो वायरल

Sat, 17 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Former block pramukh calls MP's nephew a land mafia, video goes viral
बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में खेमेबाजी और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला बहेड़ी से जुड़ा है। वायरल वीडियो में बहेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार के भतीजे दुष्यंत गंगवार उर्फ भैयाजी को भूमाफिया और समाज माफिया बता रहे हैं। पूर्व प्रमुख ने दुष्यंत को सांसद का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

चौधरी आराम सिंह को पूर्व में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार का करीबी माना जाता था। पिछले दिनों किसी विवाद की वजह से उन्होंने सांसद से दूरी बना ली। वीडियो में वह खुलकर बगावती तेवर दिखा रहे हैं। उनके केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के खेमे से जुड़ने की भी चर्चा है। यह वायरल वीडियो हरिद्वार के एक होटल का बताया जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख वहां अपने समर्थक और नजदीकी लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए गए हुए हैं। वहीं उन्होंने एक बैठक को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

वीडियो में वह कह रहे हैं कि दुष्यंत गंगवार को भूमाफिया कहना छोटा शब्द होगा। वह तो समाज माफिया हैं। बहेड़ी को दुष्यंत गंगवार से मुक्त कराने की बात भी उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता और शायरी के जरिये भी तंज कसे। वीडियो को पार्टी के बड़े नेताओं तक भेजने का दावा भी किया गया है। इस बैठक में उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता भी दिख रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed