{"_id":"59b457764f1c1bf37f8b57cf","slug":"formar-lone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 80297 किसानों का 545 करोड़ का लोन माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 80297 किसानों का 545 करोड़ का लोन माफ
बरेली
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
िककिसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार की फसली ऋण मोचन योजना के पहले चरण में बरेली मंडल में 80 हजार से ज्यादा किसानों का 545 करोड़ लोन माफ कर दिया गया। सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की धनराशि उनके बैंक खातों में सीधे भेज दी है। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में ऋण माफी योजना के लिए हुए अलग-अलग समारोह में सरकार के मंत्रियों ने किसानों को ऋण माफी स्वीकृति पत्र वितरित किए।
सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में फसली ऋण मोचन योजना में बरेली मंडल में नौ लाख किसान ऋण माफी के दायरे में आए हैं। पहले चरण की ऋण माफी के लिए 31 मार्च 2016 से पहले बैंक से ऋण लेने वाले किसान चिह्नित किए गए थे। इस अवधि में जो किसान अपना बैंक लोन अदा नहीं कर पाए, सरकार ने उनका लोन माफ किया है। कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने बताया कि पहले चरण में 80 हजार 297 किसानों का 545 करोड़ रुपये का ऋण मोचन (माफ) किया गया है।
दूसरे चरण में ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों की सूची बनाई जा रही है। कमिश्नर ने कहा कि जिन किसानों के आधार कार्ड बैंक खाते से नहीं जुड़े हैं, वह अपने आधार कार्ड तुरंत बैंक खाते से जुड़वा दें ताकि उनको ऋण माफी का फायदा तुरंत मिल सके। अगर किसी किसान के आधार कार्ड नहीं बने हैं या ऋण माफी के बारे में किसानों को शिकायत है तो वह जिला या तहसील कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित एसडीएम और डीएम से संपर्क करें। उनकी समस्या का तत्काल निवारण होगा।