{"_id":"5c54993cbdec22736934b8a5","slug":"form-of-bed-entrance-examination-at-mjp-ruhalkhand-university-will-be-filled-from-february-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 फरवरी से भरे जाएंगे एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 फरवरी से भरे जाएंगे एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा के फॉर्म
Sat, 02 Feb 2019 12:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। फॉर्म 11 फरवरी से 11 मार्च तक भरे जाएंगे। प्रवेश फॉर्म विश्वविद्यालय और यूपी बीएड 2019 की वेबसाइट पर मौजूद होंगे। विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया बेहद आसान बनाई है ताकि छात्रों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
बीएड एंट्रेंस के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि एंट्रेंस फॉर्म का प्रारूप तैयार हो गया है। 11 फरवरी से फॉर्म ऑनलाइन हो जाएंगे। चूंकि अब बीएड की काउंसलिंग ऑनलाइन होती है तो छात्रों को डाक्यूमेंट ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को दस फीसदी आरक्षण को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है, हालांकि छात्रों को आय संबंधी जानकारी भरनी होगी। बाद में जरूरत पड़ेगी तो सर्टिफिकेट भी लगवाया जाएगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन