फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forget Corona.. Tourists visiting Nainital increased manifold

कोरोना भूले..! कई गुना बढ़े नैनीताल जाने वाले पर्यटक

Mon, 12 Jul 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Forget Corona.. Tourists visiting Nainital increased manifold
demo photo - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल-मई के मुकाबले जुलाई के दस दिनों में ही 60 फीसदी बढ़े पर्यटक
विज्ञापन

टोल प्लाजा के आंकड़ों से पुष्टि, पूरे महीने में पांच गुना हो सकती है संख्या

बरेली। कोरोना का प्रकोप कम होते ही सैर-सपाटे के लिए नैनीताल जाने वालों की तादाद कई गुना बढ़ गई है। भोजीपुरा टोल प्लाजा के आंकड़े बता रहे हैं कि अप्रैल और मई की तुलना में जुलाई के सिर्फ दस दिनों में नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या करीब 60 फीसदी बढ़ गई है जो महीने के अंत तक पांच गुना तक पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि इतनी ज्यादा आवाजाही कोरोना का खतरा बढ़ा सकती है।
भोजीपुरा टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-मई के दौरान नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या करीब 13 हजार ही थी लेकिन इधर पिछले दस दिनों में 21 हजार से ज्यादा वाहन नैनीताल की तरफ गए हैं। इन आंकड़ों को कोरोना के दौर में पर्यटन पर पड़े असर की बानगी माना जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलने और कोरोना के केस न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद लोगों ने अब फिर पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा टोल प्रभारी के मुताबिक अप्रैल और मई में टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या महीने में करीब 13 हजार थी। इधर एक जुलाई से दस जुलाई तक सिर्फ दस दिनों में यह संख्या 21 हजार हो चुकी है। लिहाजा इसी आधार पर अनुमान है कि महीने के अंत यह आंकड़ा साठ हजार से ऊपर पहुंच जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि इतनी ज्यादा आवाजाही कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed