Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forest minister took cognizance, NOC is expected soon

Bareilly News: वनमंत्री ने लिया संज्ञान, जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद

Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Forest minister took cognizance, NOC is expected soon
बरेली। पर्यावरण की राज्य स्तरीय समिति की एनओसी न मिलने की वजह से सथरापुर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट न संचालित हो पाने के मामले का वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने समिति से बातचीत की है। निगम से भी संबंधित पत्राचार का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

सथरापुर में तीन साल पहले 22 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण संयंत्र संचालित करने के लिए जमीन खरीद कर शेड बनाए गए थे। निजी कंपनी के माध्यम से प्लांट लगवाने और उसके संचालन की तैयारी है। 10 फर्मों ने टेंडर डालकर दिलचस्पी दिखाई है। टेंडर की तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

चयतिन फर्म को कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने और संचालन के लिए छह महीने का समय मिलेगा। पर्यावरण की राज्य स्तरीय समिति की एनओसी न मिलना रोड़ा बना हुआ है। एनओसी जारी न होने पर फर्म चयनित होने के बाद भी प्लांट संचालित नहीं हो पाएगा। पोर्टल न चलने की वजह से भी एनओसी अटकने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर निगम ने मुझे एनओसी अटकने की जानकारी दी थी लेकिन इससे संबंधित पत्राचार का ब्योरा नहीं दिया। अगर पूरा रिकार्ड दिखाते तो शासन में पैरवी करके अड़चन को दूर कराया जाता। अब अगर मुझे पूरी जानकारी देते हैं तो संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके प्रकरण को निस्तारित कराया जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
एनओसी के लिए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। ये कभी भी जारी हो सकती है। इसलिए प्लांट के संचालन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त


-----
सराय तल्फी में बिजली कनेक्शन के लिए 25.79 लाख देगा नगर निगम
बरेली। सराय तल्फी में कूड़ा निस्तारित करने के लिए बिजली कनेक्शन की बाधा जल्द दूर होने की उम्मीद है। नगर निगम ने कनेक्शन के लिए 25.79 लाख रुपये मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजने की तैयारी की है। छह महीने से एस्टीमेट न आने की वजह से कनेक्शन फंसा हुआ है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि धनराशि प्राप्त होने के एक महीने में लाइन बनाकर कनेक्शन दे देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed