फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forest Department monitors fast near reservoirs for bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर जलाशयों के पास वन विभाग ने तेज की निगरानी

Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Forest Department monitors fast near reservoirs for bird flu
पोल्ट्री फार्म। - फोटो : प्रतीकात्मक ।

रेंजरों को टीम बनाकर मृत पक्षियों की जांच कराने और लोगों को सतर्क करने के निर्देश

विज्ञापन
बरेली। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडेय ने उन जलाशयों की निगरानी तेज कर दी है, जहां प्रवासी पक्षी बहुतायत में आते हैं। रेंजरों को टीम बनाकर जलाशयों के पास मरे पक्षियों की जांच कराने और लोगों को उनसे दूर रखने का जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वन विभाग के मुताबिक जिले भर में करीब तीन सौ जलाशय हैं, जिनमें से 40-50 जलाशयों में बड़ी तादात में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इनसे भी बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। डीएफओ भरतलाल का कहना है कि सभी रेंजर इन जलाशयों पर टीमें बनाकर निगरानी रखें। उन्होंने कहा है कि बाहर से आने वाले पक्षियों और उनकी मृत्यु के संबंध में आंकड़े एकत्र किए जाएं। वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा है कि जलाशयों को चिह्नित करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में डीएफओ और एक्सईएन सिंचाई विभाग को शामिल करते हुए टीम बनाई जाए। पक्षी विहार में आने वाले अप्रवासी पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed