{"_id":"69977e3ae2fce166a9059961","slug":"foreign-language-training-will-open-doors-of-opportunities-for-women-bareilly-news-c-4-vns1074-829524-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विदेशी भाषा के प्रशिक्षण से महिलाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विदेशी भाषा के प्रशिक्षण से महिलाओं के लिए खुलेंगे अवसरों के द्वार
Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से मार्च से विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। इससे जापान, जर्मनी जैसे देशों में नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। प्रशिक्षित और विदेशी भाषा में निपुण महिलाओं को विदेश में एएनएम, जीएनएम, रिसेप्शनिस्ट, अकाउंट ऑफिसर, टेली कॉलर व अन्य पदों पर नौकरियां हासिल करने में सहूलियत होगी।
प्रभारी सहायक आयुक्त सेवायोजन गौतम घोष के अनुसार, विदेशी भाषाएं सीखने के बाद महिलाओं के लिए जापान व जर्मनी में रोजगार के उद्देश्य से एएनएम, केयरगिवर, केयरटेकर की रिक्तियां भरने की कार्रवाई की जा रही है। विदेशी भाषा सिखाने के लिए निदेशालय की ओर से जिलों के कार्यालयों में ऑडिट टीम भेजकर आवश्यक मानकों का आकलन कराया गया। इसमें बरेली मंडल के मानक अन्य मंडलों की अपेक्षा अधिक एवं व्यवस्थित पाए गए। ऑडिट टीम की ओर से सेवायोजन कार्यालय बरेली में विदेशी भाषा का बैच शुरू करने की सहमति दे दी गई है। मार्च से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
एक पिंक जॉब फेयर समेत 737 मेले, पांच हजार से अधिक को मिला रोजगार
सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष आयोजित 737 रोजगार मेलों में कुल 5,105 अभ्यार्थियों की नियुक्ति हो चुकी है। इसमें भोजीपुरा में महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक पिंक जॉब फेयर भी शामिल है। इसमें 138 महिला अभ्यार्थियों ने एएनएम व जीएनएम के पद पर साक्षात्कार दिया था। 69 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।