फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Football players get a field

Bareilly News: फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला मैदान

Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Football players get a field
बरेली। फुटबॉल खिलाड़ियों को अब अभ्यास के लिए मैदान मिल गया है। स्टेडियम में हॉकी के पोल को हटाकर मैदान साफ करने के साथ ही यहां फुटबॉल का नेट लगाने के लिए पोल भी लगा दिए गए हैं। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण के दौरान करीब दो वर्षों तक खिलाड़ियों को परेशानी हुई। ट्रैक शुरू होने के बाद भी कई खेलों के लिए मैदान ठीक नहीं हुए। फुटबॉल के खिलाड़ी हॉकी के लिए निर्धारित मैदान पर अभ्यास करते थे।
विज्ञापन

दो अगस्त के अंक में इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद अब हॉकी मैदान को ही फुटबॉल मैदान में तब्दील कर दिया गया है। यहां आवश्यक इंतजाम भी कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हॉकी के खिलाड़ी फिलहाल कम हैं। हालांकि, जल्द ही उनके अभ्यास के लिए भी व्यवस्था कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed