फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video before the girl death goes viral the accused youth is seen kicking her

Bareilly News: युवती की मौत से पहले का वीडियो वायरल, लात मारते दिख रहा आरोपी युवक

Mon, 24 Feb 2025 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 02:27 AM IST
सार

बरेली में राजेंद्र नगर के शोरूम में कार्यरत युवती की जहर खाने से मौत हो गई थी। मौत से पहले का उसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी भी दिख रहा है। 

विज्ञापन
Video before the girl death goes viral the accused youth is seen kicking her
युवती के पास खड़ा आरोपी युवक - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

बरेली में राजेंद्र नगर के शोरूम में कार्यरत युवती की मौत के मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है। वहीं युवती की मौत से पहले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी युवक उसे लात मारते दिख रहा है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला माली निवासी सुहानी गुप्ता उर्फ मानसी (20) राजेंद्र नगर के शोरूम में सेल्सगर्ल थीं। बताते हैं कि मॉल में हालत बिगड़ने पर शोरूम के प्रबंधक ने युवती को रामपुर गार्डन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


सुहानी की मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शोरूम में सुहानी जमीन पर बैठी है। वह कुछ कहते हुए जमीन पर गिर जाती है। उसके गिरने के बाद एक युवक सुहानी को ठोकर मारता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद युवती के भाई शिवा गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई थी। शिवा ने बताया कि उन्होंने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed