{"_id":"6abcc57492afef22020d687e","slug":"food-safety-department-is-unaware-of-how-many-hookah-bars-exist-in-the-bareilly-district-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: खाद्य सुरक्षा विभाग को पता ही नहीं जिले में कितने हुक्का बार, निगरानी व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: खाद्य सुरक्षा विभाग को पता ही नहीं जिले में कितने हुक्का बार, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
Wed, 30 Sep 2026 01:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:47 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बरेली में हुक्का बार पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग के पास जिले में संचालित हुक्का बार का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के हुक्का बार के संचालन को लेकर दिए गए आदेश के बाद बरेली जिले में भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के पास जिले में संचालित हुक्का बार की संख्या का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है। विभाग की ओर से वर्ष 2024 से पहले हुक्का बार के लिए एनओसी जारी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश में निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का बार संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने जिले में संचालित हुक्का बार की जानकारी जुटाने और उनकी जांच कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विभाग के पास नहीं है रिकॉर्ड
जिले में हुक्का बार को लेकर विभागीय स्तर पर रिकॉर्ड अपडेट न होने से निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब प्रशासन की जांच में यह स्पष्ट होगा कि शहर में कितने हुक्का बार चल रहे हैं और इनमें निर्धारित नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि उनके पास जानकारी नहीं है कि जिले में कितने हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन