फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Food grain theft caught in FCI warehouse, officers busy in cover up

Bareilly News: एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न चोरी पकड़ी, लीपापोती में जुटे अफसर

Sun, 10 Dec 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 10 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Food grain theft caught in FCI warehouse, officers busy in cover up
बरेली। रसुइया स्थित एफसीआई गोदाम से 105 बोरी सरकारी खाद्यान्न चोरी से बाहर लाया जा रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कमेटी गठित कर जांच कराई तो ये चोरी पकड़ ली गई। दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी लीपापोती में जुटे हैं।
विज्ञापन

राज्य भंडारण निगम के रसुइया डिपो में एफसीआई का खाद्यान्न रखवाया जाता है। यहां खाद्यान्न की चोरी व गड़बड़ी के मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं। एफसीआई के मंडल प्रबंधक सुनील कुमार सुमन समेत अन्य उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई थी। उन्होंने कमेटी बनाकर गोदाम का निरीक्षण कराया तो गेट पास के बिना 105 बोरी खाद्यान्न की निकासी कराई जा रही थी। वहीं, स्टाॅक नंबर 32/11 में 105 बोरी खाद्यान्न अधिक पाया गया। कमेटी ने डिपो प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए कहा कि उन्हीं के स्तर से नियम विरुद्ध खाद्यान्न की निकासी कराई जा रही थी। इसके अलावा गोदाम में स्टॉक भी गिनती योग्य अवस्था में नहीं था। काफी मात्रा में खुला अनाज बिखरा था।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी को हटाने के निर्देश
कमेटी को यहां रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं मिले। इससे डिपो में चल रही खाद्यान्न की हेराफेरी और चोरी के आरोप तार्किक लगे। एफसीआई के मंडल प्रबंधक ने राज्य भंडार निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन यादव को निर्देश दिया कि संबंधित डिपो के प्रभारी दिनेश यादव को हटाकर किसी अन्य की तैनाती की जाए। साथ ही दिनेश यादव के विरुद्ध एफआईआर कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी अनैतिक गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से दबाए बैठे मामला
मंडल प्रबंधक के पत्र के मुताबिक पांच दिसंबर को खाद्यान्न चोरी पकड़ी गई थी। इसके अगले दिन स्टॉक की हेराफेरी पकड़ी गई थी। दोनों मामलों में क्षेत्रीय प्रबंधक को स्थिति से अवगत कराया गया था। इसके बाद भी चार दिनों से दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में राज्य भंडारण निगम के अधिकारी भी शक के दायरे में आ गए हैं। आरोप यहां तक हैं कि दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
जांच टीम बनाई : आरएम

राज्य भंडारण निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन यादव ने बताया कि एफसीआई के मंडल अधिकारी का पत्र शुक्रवार को मिला है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। अवकाश की वजह से जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

कोई दोषी नहीं बचेगा : एमडी
बरेली के रसुइया डिपो से संबंधित गड़बड़ी या खाद्यान्न चोरी पकड़े जाने की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा है तो नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। कोई दोषी नहीं बचेगा। - आरबी गुप्ता, एमडी, राज्य भंडारण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed