{"_id":"600732658ebc3e34672c3e91","slug":"fog-in-the-morning-and-evening-and-sunshine-in-the-afternoon-bareilly-news-bly434317077","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम कोहरा और दोपहर में खिलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम कोहरा और दोपहर में खिलेगी धूप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मंगलवार को तेज हवा ने कोहरे के कहर से दिलाई राहत
विज्ञापन
खिली धूप, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज
बरेली। बीते दो दिन कड़ाके की ठंड सहने के बाद मंगलवार को लोगों को हल्की राहत मिली। सुबह से शाम तक खिली चटख धूप से तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, सर्द हवा के असर से ठंड भी हावी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह और शाम घना कोहरा और दोपहर में धूप रहने के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात में हवा की दिशा में अचानक बदलाव हुआ। पछुआ हवा का कहर थमने से पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से तेज गति में आ रही हवा के असर से कोहरा खत्म हो गया। साथ ही, मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा भी आगे खिसक गया। जिसके चलते सुबह करीब दस बजे के बाद तेज धूप खिलने से राहत मिली। उन्होंने बताया कि अगले करीब पांच दिन तक सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की तेज धूप और शाम को सर्द हवा चलने के आसार जताए हैं। मंगलवार को तापमान अधिकतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में 93 फीसदी नमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिली धूप, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज बरेली। बीते दो दिन कड़ाके की ठंड सहने के बाद मंगलवार को लोगों को हल्की राहत मिली। सुबह से शाम तक खिली चटख धूप से तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, सर्द हवा के असर से ठंड भी हावी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह और शाम घना कोहरा और दोपहर में धूप रहने के आसार जताए हैं।