फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fog in city

शहर में धुंध का हमला, सप्ताहभर सेहत का रखें ख्याल

Sat, 07 Nov 2020 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
fog in city
बढ़ते प्रदूषण का असर
विज्ञापन

बरेली। पिछले कई दिनों से स्थिर तापमान में तेजी से परिवर्तन होना शुरू हो गया है। खासकर सुबह के वक्त कोहरा पड़ने के साथ सर्दी बढ़ने लगी है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के साथ धुंध छाने से कोहरे का भ्रम हो रहा है। अगर वायु प्रदूषण रोकने के लिए कारगर उपाय नहीं किए गए तो धुंध और भी बढ़ सकती है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में बादलों का मंडराना शुरू हो गया है। इसके चलते ठंड बढ़ने लगी है। शाम छह बजे के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। देर रात से कोहरा पड़ने लगा है, जो सुबह घना हो जाता है। सुबह नौ-10 बजे धूप निकलने पर ही कोहरा कम हो रहा है। हालांकि दोपहर के वक्त अच्छी धूप निकल रही है। इससे राहत है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक फिलहाल कोहरा हल्का है, मगर धुंध हावी होने से वह घना नजर आ रहा है। उन्होंने प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद शहर में हवा की गति बढ़ने, भूमि की तपिश वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद ठंड का प्रभाव बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

निकलेगी धूप, पछुआ बढ़ाएगी ठंड
विशेषज्ञों के मुताबिक आकाश में अभी कम बादल होने से धूप निकलेगी लेकिन रात में पछुआ हवा तेज चलने से ठंड और बढ़ेगी। अभी पश्चिम से आने वाली हवाएं अपने साथ काफी नमी लेकर आ रही हैं, जिससे पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में दिनोंदिन तापमान में गिरावट आ रही है। यह सिलसिला फरवरी तक चलेगा। बादलों के मंडराने से जल्द ही हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध कम होगी तो कोहरा बढ़ जाएगा
डॉ. गुप्ता कहते हैं कि बादलों के मंडराने से जल्द हल्की बारिश के आसार हैं। उम्मीद जताई है कि बारिश से हवा में मौजूद धूल और धुएं का गुबार नीचे बैठ जाएगा। इससे एकबारगी मौसम साफ होने से ठंड बढ़ेगी। धुंध का प्रतिशत कम होने के बाद कोहरा और घना होगा। दिसंबर में एक बार और बारिश की उम्मीद है। इसके बाद शीतलहर चलने के आसार हैं।
सूर्योदय के बाद ही घर से निकलें बुजुर्ग
फिजीशियन डॉ. अर्जुन गुप्ता के मुताबिक बदलते मौसम में बुजुर्गों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। तेजी से बदल रहा मौसम बुजुर्गों, हृदय और रक्तचाप रोगियों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। संभव हो तो कोहरे के बीच टहलने से बचें। रक्तचाप के मरीज दवा साथ रखें। असुविधा महसूस होने पर दवा का सेवन करें। प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है इसलिए घर में ही योगाभ्यास करें।

गर्म कपड़े पहनने लगे लोग
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक कोहरा और धुंध रहने से सर्दी का एहसास होने लगा है। इसके चलते दिन में घरों से निकले लोग भारी-भरकम गर्म कपड़ों में नजर आए। आमतौर पर हेलमेट से परहेज करने वाले बाइकर्स भी ठंड से बचने के लिए हेलमेट का प्रयोग करते दिखे। फिजीशियन ने ठंड से बचने और कोविड प्रोटोकॉल के पालन का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed