{"_id":"690bb465aa9f077a850e7602","slug":"fog-affects-train-movement-special-trains-delayed-by-up-to-eight-hours-bareilly-news-c-4-vns1074-760651-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धुंध ने प्रभावित की ट्रेनों की चाल, विशेष गाड़ियां आठ घंटे तक देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धुंध ने प्रभावित की ट्रेनों की चाल, विशेष गाड़ियां आठ घंटे तक देरी से आईं
विज्ञापन
बरेली। वातावरण में छा रही धुंध के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ने लगा है। बुधवार को धुंध के कारण 25 से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। विशेष गाड़ियाें ने आठ व नियमित ने तीन घंटे तक इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण ट्रेनों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव भी रहा।
बुधवार को 04015 समस्तीपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन सात घंटे और 03221 राजगीर-आनंद विहार विशेष आठ घंटे देरी से आई। 04016 आनंद विहार-समस्तीपुर, 03311 धनबाद-चंडीगढ़ विशेष, 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष ट्रेनों ने भी इंतजार कराया। नियमित गाड़ियों में 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ने तीन घंटे इंतजार कराया।
15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 12035 पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 20939 सुल्तानपुर सुपरफास्ट, 15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी लेटलतीफी का शिकार रही। संवाद
विज्ञापन
--
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार की ट्रेनें रहीं ठसाठस, दो यात्री प्लेटफार्म पर गिरे
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को बरेली होते हुए हरिद्वार, गढमुक्तेश्वर और कछला जाने वाली ट्रेनें ठसाठस रहीं। गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तड़के से ही जंक्शन पहुंचना शुरू हो गई। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चार गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए, लेकिन भीड़ के कारण यह नाकाफी साबित हुए। ट्रेन में चढ़ने उतरने के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर दो यात्री फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो गए। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। संवाद