{"_id":"6ab1935110c8527929018363","slug":"fmd-vaccination-report-must-be-updated-on-the-portal-within-ten-days-bareilly-news-c-4-bly1015-971648-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस दिन में पोर्टल पर अपडेट करनी\nहोगी एफएमडी टीकाकरण रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस दिन में पोर्टल पर अपडेट करनी होगी एफएमडी टीकाकरण रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। आयुक्त सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त शंभू कुमार ने एलएसडी (लंपी स्किन डिजीज) टीकाकरण, निराश्रित गोवंश संरक्षण, हरे चारे की उपलब्धता, कृत्रिम गर्भाधान प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने दस दिन में पोर्टल पर एफएमडी टीकाकरण रिपोर्ट अपडेट करने के निर्देश दिए।
पीलीभीत में एलएसडी बीमारी से प्रभावित छह पशुओं को आइसोलेशन में रखने और उनकी बेहतर देखभाल के साथ रिंग वैक्सीनेशन युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए गए। ताकि अन्य पशुओं को रोग के प्रति सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके। संबंधित वैक्सीन की जरूरत के लिए किसानों, पशुपालकों को जागरूक करने, प्रभावित क्षेत्रों के नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई के लिए भी कहा गया। संरक्षित गोवंश के भरणपोषण के लिए फंड रिक्वेस्ट समय से पोर्टल पर अपलोडिंग के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के लाभार्थियों का सत्यापन के लिए कहा।
लाभार्थियों के भुगतान को भी समय से कराने, एनआरएलएम में महिला भागीदारी बढ़ाने, गोआश्रय स्थल चारा भूमि से टैगिंग, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बदायूं में सीसीटीवी कंट्रोल रूम सक्रिय करने, सौ से कम गोवंश वाली गोशाला से पशु अन्य गोआश्रय में स्थानांतरण के निर्देश दिए।