फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flyovers, parking and vending zones will be built in the city under the mobility plan.

Bareilly News: मोबिलिटी प्लान के तहत शहर में बनेंगे फ्लाईओवर, पार्किंग और वेंडिंग जोन

Mon, 03 Nov 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 03 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Flyovers, parking and vending zones will be built in the city under the mobility plan.
बरेली। शासन ने शहर के लिए कंप्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) बनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत अब शहर में फ्लाईओवर, पार्किंग और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसको लेकर नगर निगम, बीडीए समेत ट्रैफिक पुलिस को संयुक्त रूप से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

25 अक्टूबर को हुई वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में शहर की मौजूदा ट्रैफिक स्थिति, सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन, पार्किंग व्यवस्था का प्लान तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें फ्लाईओवर, मल्टीलेवल पार्किंग, वेंडिंग जोन और प्रमुख चौराहों के पुनर्गठन पर ध्यान दिया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और राइट्स शहर में मेट्रो रेल संचालन पर मंथन कर रहे हैं। शासन ने साफ कहा है कि भविष्य की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक लोड को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाया जाए। सीएमपी के तहत वैकल्पिक मार्ग, वन-वे रूट और सिग्नल सिस्टम को स्मार्ट बनाने की भी योजना है। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में रोज लगभग 10 लाख वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


मोबिलटी प्लान के तहत अधिकारियों और इंजीनियरों की टीमें यातायात व्यवस्था, सड़कों की क्षमता, वाहन घनत्व और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का आंकलन करेंगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम, बीडीए और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से योजना तैयार करेंगे। ट्रैफिक सर्वे के लिए एजेंसी का चयन बीडीए करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबिलिटी प्लान के तहत संयुक्त मंथन जल्द ही किया जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण का स्तर घटेगा। हर विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed