{"_id":"698648052221d21a420594b4","slug":"fluctuations-in-gold-and-silver-prices-emphasis-on-cash-trading-bareilly-news-c-4-vns1074-821555-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, नकद कारोबार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, नकद कारोबार पर जोर
विज्ञापन
सराफा बाजार में ग्राहकों-कारोबारियों के बीच आ रही नोकझोंक की नौबत
बरेली। सोने-चांदी के भावों में प्रतिदिन हजारों रुपये की गिरावट और उछाल के बीच अब सराफा कारोबारी नकद सौदा करने लगे हैं। उधारी के साथ ही गहनों की बुकिंग का दौर लगभग ठप हो चुका है। नगद भुगतान से कारोबार भले सुस्त है पर कारोबारी संतुष्ट हैं।
सराफा कारोबारियों के मुताबिक, पिछले वर्ष तक कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति के बावजूद आगामी दिनों में भुगतान की शर्तों पर कारोबार हो रहा था। हालांकि, नए साल की शुरुआत में कीमतें लुढ़कीं, फिर तेजी आई। अब फिर गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में आगामी दिनों के भाव पर भुगतान की गुंजाइश नहीं रही। बीते दिनों महज 48 घंटे में चांदी के भाव में एक लाख रुपये की गिरावट के बाद बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा, अब नकद सौदा हो रहा है। खरीदारी के दिन जो भाव है, उसी पर कारोबार कर रहे हैं।
बुकिंग की स्थिति में कारोबारी उसी दिन गहने खरीदकर रख ले रहे हैं, ताकि बाद में नोकझोंक की स्थिति न रहे। शुक्रवार को चांदी प्रति किलो 15 हजार और सोना प्रति दस ग्राम 12 हजार सस्ते हुए हैं।
विज्ञापन
दो-तीन घंटे में ही एमसीएक्स पर बदल जा रहे भाव
उप्र सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से भाव तय होते हैं। कारोबारी ग्राहकों की स्थिति को देखते हुए 24 घंटे में कीमतों में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन एमसीएक्स पर दो से तीन घंटे में ही उतार-चढ़ाव की स्थिति है। ऐसे में एक घंटे की देरी से नुकसान की आशंका रहती है। बुकिंग के सापेक्ष तत्काल उसी अनुपात में सोना-चांदी खरीद लेते हैं।
कहां टिकेंगे सोना और चांदी, अनुमान लगाना कठिन
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, भावों में गिरावट के बाद अब सोना और चांदी कहां टिकेंगे, इस पर चर्चाएं जारी हैं। पुराने सराफा कारोबारियों के अनुमान भी गलत साबित हो रहे हैं। कई सालों के रिकॉर्ड पर गौर करें तो बढ़त के सापेक्ष करीब 20 से 30 फीसदी की गिरावट का अनुमान होता है, लेकिन इस बार गिरावट 60 फीसदी तक जा पहुंची है। ब्यूरो
इस सप्ताह का सराफा भावतिथि सोना चांदी
छह फरवरी 1,58,000 2,45,000
पांच फरवरी 1,60,000 2,60,000
चार फरवरी 1,67,000 2,90,000
तीन फरवरी 1,59,000 2,66,000
दो फरवरी 1,51,000 2,45,000
एक फरवरी 1,62,000 2,85,000
31 जनवरी 1,70,000 3,10,000
30 जनवरी 1,90,000 3,95,000
(नोट: भाव सराफा एसोसिएशन के अनुसार)