फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flood Division irrigation supervisor arrested for taking bribe in Bareilly

Bareilly: बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Fri, 12 Dec 2025 10:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Dec 2025 10:17 PM IST
सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मीरगंज तहसील परिसर में बाढ़ खंड के पर्यवेक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उसने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
Flood Division irrigation supervisor arrested for taking bribe in Bareilly
आरोपी ऋषि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बाढ़ खंड विभाग का सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह मीरगंज तहसील परिसर में शुक्रवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसको लेकर एंटी करप्शन टीम सीबीगंज थाने पहुंची और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


शहर में डाकघर रोड फ्रेंड्स अपार्टमेट निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उन्होंने एक कृषि जमीन अपनी बेटी के नाम से खरीदी थी। इस जमीन से संबंधित एक मुआवजा उन्हें बाढ़ खंड विभाग से लेना था। रजिस्ट्री कराकर संबंधित के नाम से मुआवजा जारी करने के बदले में सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। 
विज्ञापन


शिकायत पर एंटी करप्शन थाने के प्रभारी प्रवीण सान्याल ने पहले ट्रैप टीम गठित कर जांच कराई। इसके बाद आरोपी को शुक्रवार दोपहर मीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। टीम प्रभारी इश्तत्याक वारसी उसे लेकर सीबीगंज थाने आए। वहां शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर सान्याल ने बताया कि मामला एंटी करप्शन थाने में ट्रांसफर कर विवेचना की जाएगी। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष
गिरफ्तारी के दौरान सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार ने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि शिकायतकर्ता उनसे अनधिकृत काम कराना चाहते थे जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उन्हें पकड़वा दिया गया। उनके पास अपनी बेगुनाही के पर्याप्त साक्ष्य हैं जिन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed