{"_id":"5e4c1d158ebc3ef2a841c140","slug":"flock-of-indigo-cows-collided-with-goods-train-near-bilpur-station-bareilly-news-bly3964228187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः बिलपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराया नील गायों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः बिलपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराया नील गायों का झुंड
विज्ञापन
Kashi Mahakal Express Successful trial PM Modi will show green signal to train in varanasi
- फोटो : Kashi Mahakal Express Successful trial PM Modi will show green signal to train in varanasi
आधा घंटा रेल मार्ग रहा प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनें रहीं लेट
विज्ञापन
कुछ दिन पहले जननायक एक्सप्रेस भी नील गायों को बचाने की वजह से पलटने से बच गई थी
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन के पास तेज गति से जा रही मालगाड़ी से नील गायों को झुंड टकरा गया। दो गायों की इंजन से कटकर मौत हो गई। गायों के मांस के लोथड़े इंजन के वेक्यूम पाइप में फंस गए, जिससे पाइप फट गया। ड्राइवर ने दूसरा वेक्यूम पाइप लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान करीब आधा घंटे डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) पर रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान मालगाड़ी के पीछे आ रहीं करीब आधा दर्जन ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया।
बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही डाउन स्पेशल मालगाड़ी शाम करीब साढे़ चार बजे बिलपुर से तेज गति से गुजर रही थी। ट्रेन हुलास नगरा रेल क्रॉसिंग के करीब पहुंचने ही वाली थी कि अचानक तेजी से करीब 50 नील गायों का झुंड दौड़ता हुआ पटरी को पार करने लगा। ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से दो नील गायों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गाय के अवशेष के उछलने से इंजन का वेक्यूम पाइप फट गया, जिससे ट्रेन का इंजन झटके से बंद हो गया। मालगाड़ी तेज आवाज के साथ झटके से रुकने से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने फटे वेक्यूम पाइप को निकालकर दूसरा पाइप को लगाया। पंद्रह मिनट तक चली मरम्मत के बाद ही ट्रेन को शाहजहांपुर की ओर बढ़ाया जा सका। करीब आधा घंटे तक डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित रहा। मालगाड़ी के पीछे आ रही टीएसएच मालगाड़ी, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस को टिसुआ, पितांबरपुर और जंक्शन पर रोका गया। गौरतलब है कि नील गायों का झुंड आने से जननायक एक्सप्रेस पलटने से बच गई थी।