{"_id":"61db43b3f28b2354295fee46","slug":"flight-to-lucknow-may-start-from-march-bareilly-news-bly47205056","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में बरेली से लखनऊ फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में बरेली से लखनऊ फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली से लखनऊ तक की उड़ान की उम्मीदें जल्द पूरे होने के आसार हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर आरसीएस स्कीम के तहत 72 सीटर एटीआर विमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया जाता है कि लखनऊ से बरेली और फिर बरेली से लखनऊ तक की उड़ान होगी। फिलहाल फ्लाइट के शेड्यूल और किराए पर मंथन शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि लखनऊ से ग्वालियर और बरेली की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की तैयारी जोरशोर से एयरपोर्ट पर की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि उड़ान स्कीम के तहत मार्च तक इन उड़ानों को शुरू कर दिया जाएगा। एयरलाइनों ने आगे बढ़कर रुचि दिखाई है। हवाई सेवाएं आम नागरिकों की पहुंच तक लाने के उद्देश्य से ‘उड़ान’ यानी रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम शुरू की। इसके लिए 72 सीटर छोटे विमानों का बेड़ा एयरलाइनों ने खड़ा करना शुरू कर दिया। उड़ान स्कीम के अंतर्गत पिछले वर्षों में लखनऊ से जयपुर के अतिरिक्त देहरादून, पटना, इंदौर, इलाहाबाद आदि उड़ानों का शुभारंभ भी हुआ, लेकिन लॉकडाउन व कोविड की वजह से अधिकतर उड़ानों को बंद करना पड़ा। वहीं गत वर्ष लखनऊ से गोरखपुर की उड़ान शुरू की गई और अब बरेली व ग्वालियर की फ्लाइटें शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। उड़ान स्कीम के अंतर्गत दो से ढाई हजार रुपये किराए में यात्रा हो सकेगी।