फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight not far away: not Heli; Alliance will handle the airport's internal arrangements

उड़ान अब दूर नहींः हेली नहीं एलायंस खुद संभालेगी एयरपोर्ट की अंदरूनी व्यवस्थाएं

Wed, 13 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Flight not far away: not Heli; Alliance will handle the airport's internal arrangements
एअरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जनवरी में ही सेवाएं देने को कंपनी ने स्टाफ की तैनाती शुरू की

विज्ञापन
बरेली। अब जल्द ही शहरवासियों का हवाई यात्रा करने का सपना पूरा होने जा रहा है। एलायंस एयरलाइन ने जनवरी से ही सेवाएं शुरू करने के लिए एयरपोर्ट पर स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी है। यह भी तय किया है कि ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस भी वह खुद ही संभालेगी। इस काम के लिए इससे पहले फ्लाई हेली एविएशन कंपनी ने आवेदन किया था लेकिन सरकारी कंपनी एलायंस की प्रतिस्पर्धा में उसे प्रवेश नहीं दिया गया।
बरेली एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तैयारी अब अंतिम दौर में है। एयरपोर्ट पर लगेज स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर, पार्किंग, रनवे और एयर टैक्सी वे के साथ सुरक्षा और टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी हो चुकी हैं। तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को एलायंस एयरलाइंस की टीम पहले ही परख चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है। कंपनी पिछले दिनोें नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जनवरी में ही हवाई सेवा शुरू करने की अनुमति के लिए भी आवेदन कर चुकी है। पिछले महीने मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में भाग लेने आए थे तब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक बहोरन लाल मौर्य और डॉ. डीसी वर्मा ने रबर फैक्टरी मुद्दे के साथ बरेली से हवाई सेवा जल्द शुरू कराने का भी आग्रह किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही जल्द हवाई सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

अब एलायंस एयरलाइंस ने बरेली एयरपोर्ट पर अपने स्टाफ की तैनाती शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर में ही स्टाफ यहां पहुंच जाएगा। सूत्रों का यह भी दावा है कि दो सप्ताह के अंदर ही बरेली से लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ानों का भी शेड्यूल जारी हो सकता है। इसके साथ एलायंस ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट सपोर्ट सेवाएं भी देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एयरक्राफ्ट तक लगेज पहुंचाना, यात्रियों को रेलवे और बस स्टेशन लाने-ले जाने, होटल में ठहराने, टिकट बुकिंग और कनेक्टिंग एयर सर्विस की सुविधा भी एलायंस खुद उपलब्ध कराना चाहती है। इससे पहले फ्लाई हेली एविएशन कंपनी ने एएआई से संपर्क कर बरेली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस देने के लिए आवेदन किया था मगर एएआई ने हेली के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो भी अप्रैल से उड़ान भरने की तैयारी में

एलायंस एयरलाइन के साथ इंडिगो और जेट एयरवेज भी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इंडिगो ने बरेली से अप्रैल में उड़ान शुरू करने की योजना घोषित की है। इस समय इंडिगो भारत के 61 शहरों में हवाई यात्रा की सुविधा दे रही है। उसकी नई सेवाएं शुरू होने पर यह संख्या बढ़कर 68 हो जाएगी। इंडिगो ने एक बयान में कहा है कि रेगुलेटरी अप्रूवल मिलते ही वह सात और शहरों में सेवाओं की शुरुआत कर देगी। दरअसल, पिछले महीने ही नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अमर उजाला को बताया था कि बरेली से एलायंस एयरलाइंस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इंडिगो भी लाइन में है। उन्होंने आर्थिक तंगी से उबर रही जेट एयरवेज कंपनी के भी बरेली में सेवाएं शुरू करने का अनुमान जताया था। उसे बरेली से सेवाएं शुरू करने का लाइसेंस भी दिया जा चुका है। ऐसे में कम से कम तीन एयरलाइंस बरेली एयरपोर्ट को मिल सकती है। हालांकि टर्बो भी बरेली-लखनऊ रूट के लिए लाइसेंस ले चुकी है लेकिन उसके पास एयरक्राफ्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed