फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fixed a deal for land at Rs 5.5 crore and grabbed Rs 4.35 lakh

Bareilly News: साढ़े पांच करोड़ में जमीन का सौदा तय कर 4.35 लाख रुपये हड़पे

Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fixed a deal for land at Rs 5.5 crore and grabbed Rs 4.35 lakh
बरेली। साढ़े पांच करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा तय कर शातिरों ने 4.35 लाख रुपये हड़प लिए। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नकटिया मोहनपुर निवासी सलमान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शमसेर खान, इलियास खान, इसरार खान और इदरीश खान ने उनसे तीन बीघा चार बिस्वा जमीन बेचने का सौदा साढ़े पांच करोड़ में तय किया था। तीन लाख रुपये बतौर बयाना ले लिए।
विक्रेताओं पर बारादरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया इसलिए वह घर से फरार हो गए। इनके परिवार की हलीमा, नायाब, अब्दुल कादिर, मैनाज और राबिया ने कहा कि धोखाधड़ी के मुकदमे में पैरवी के लिए रुपये दे दो। इसके बाद सलमान ने एक लाख 35 हजार रुपये और दे दिए।
विज्ञापन

रुपये देने के वीडियो भी सलमान पर है। इसके बाद भी आरोपियों ने जमीन पर सलमान को प्लॉटिंग नहीं करने दी। शमसेर, इलियास, इदरीश और इसरार की जमानत होने पर भी बैनामा नहीं किया। अब लगातार धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed