{"_id":"5ec558538ebc3e90224c18a1","slug":"five-year-old-girl-misdeed-by-a-man-in-shahjahanpur-accuse-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 May 2020 10:49 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहाँपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहाँपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 May 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से कुछ दूर एक धार्मिक स्थल पर बच्चों के साथ खेलते-खलेते सो गई पांच वर्षीय बच्ची को एक युवक उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूर खेलने गई थी। बच्ची वहां खेलते-खेलते सो गई। इसी बीच मौका पाकर गांव का 20 वर्षीय चिरौंजी मासूम को उठा ले गया और खेत की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को जानकारी दी। शाम को महिला पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी का कहना है कि उसने बच्ची को दस रुपये दिए थे लेकिन दुष्कर्म का आरोप गलत है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को इलाज के लिए पुवायां सीएचसी भेजा गया है। इलाज के बाद मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।