{"_id":"67bf1df1bb7c600cfc0aae94","slug":"five-year-old-child-going-to-shiva-temple-with-his-mother-was-crushed-by-a-tractor-trolley-in-bareilly-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मां के साथ शिव मंदिर जा रहे पांच साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मां के साथ शिव मंदिर जा रहे पांच साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत
Wed, 26 Feb 2025 07:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:36 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में जादोपुर-सेंथल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। महाशिवरात्रि पर वह अपनी मां के साथ मंदिर जा रहा था।
विज्ञापन
कमल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार सुबह मां के संग शिवालय में जलाभिषेक करने जा रहे पांच साल के बच्चे को सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जादोपुर-सेंथल मार्ग पर मुझैना जागीर गांव है। बुधवार को गांव के नरेशपाल का पांच साल का बेटा कमल अपनी मां के साथ गांव के बाहर त्रिमूर्ति मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने जा रहा था। वह मंदिर के पास पहुंचा। उसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे कमल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आंखों के सामने बेटे की मौत देख मां बेसुध हो गई। लोगों ने उन्हें संभाला। अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार की टक्कर से चार लोग घायल
फतेहगंज पश्चिमी में बीती रात कस्बा को हाईवे से जोड़ने वाले रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया।
मंगलवार देर रात थाना सीबीगंज के गांव बल्ला कोठा निवासी विनोद, प्रवेश, राजेश और अशोक बरातघर से दावत खाकर एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। कस्बा को हाइवे से जोड़ने वाली सड़क पर कार से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारकर चालक कार लेकर फरार हो गया।