फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five-year-old child died after falling into the sewer tank of a house under construction in Bareilly

बुझ गया घर का चिराग: बरेली में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में गिरा पांच साल का बच्चा, डूबकर मौत

Sat, 09 Nov 2024 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंकर में पांच साल का बच्चा गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
five-year-old child died after falling into the sewer tank of a house under construction in Bareilly
मासूम की मौत से घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांव मोहनपुर में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में गिरकर पांच साल के बच्चे आयुष कश्यप की मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। तब उसका शव निकाला जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिवार ने मना कर दिया। मासूम की मौत से उसकी मां रो-रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के अहरोला गांव निवासी लालाराम कश्यप कई साल पहले गांव छोड़कर कैंट क्षेत्र के मोहनपुर में बस गए थे। यहां से वह शहर में ऑटो चलाने आते हैं। उनके परिवार में पत्नी कमला देवी और दो बच्चे थे। पांच साल का आयुष इकलौता बेटा था। सात माह की बेटी गुड़िया हैं। उनके घर के सामने नकटिया निवासी रंजीत सिंह अपना घर बनवा रहे हैं। 

विज्ञापन

टैंक में उतराती दिखीं चप्पलें 
रंजीत के घर में सीवर टैंक बनाया गया है, जिसमें पानी भरा हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे लालाराम का बेटा आयुष कश्यप घर के बाहर खेलते हुए रंजीत के घर में चला गया। काफी देर तक उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने घंटे भर बाद उसकी तलाश शुरू की। रंजीत के मकान में जाने पर वहां सीवर टैंक के पानी में आयुष की चप्पलें उतराती दिखीं। 

रो-रोकर बेसुध हुई मां 
इस पर परिजन टैंक में उतरे, जिसमें उसका शव मिला। बेटे की मौत से कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह मासूम के सीने से लगाकर बेसुध हो गई। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद मासूम के शव को दफना दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed