फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five special trains cancelled today, five will run on diverted routes for two days

Bareilly News: पांच विशेष ट्रेनें आज निरस्त, पांच का दो दिन परिवर्तित मार्ग से संचालन

Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Five special trains cancelled today, five will run on diverted routes for two days
बरेली। लखनऊ में ब्लॉक के कारण रेलवे ने मंगलवार को पांच विशेष ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पांच विशेष ट्रेनों का संचालन मंगलवार और बुधवार को बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। वहीं, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को 1:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-जाने वाली पांच ट्रेनों को सोमवार को भी नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

रेलवे ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, दिल्ली से चलने वाली 04068 दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार से चलने वाली 04010 आनंद विहार-जोगबनी, बरेली सिटी से चलने वाली 05056 बरेली सिटी-लालकुंआ, नई दिल्ली से चलने वाली 04004 नई दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन और बृहस्पतिवार को जोगबनी से चलने वाली 04009 जोगबनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन, 05305 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 04309 गोरखपुर-देहरादून विशेष ट्रेनों को गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अमृतसर से 1:30 घंटे, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस और 05324 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन को प्रारंभित स्टेशनों से 1:45 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed