फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samples of suspected cough syrups from four companies have been collected in Bareilly

Bareilly News: चार कंपनियों के संदिग्ध कफ सिरप के भरे नमूने, जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

Fri, 10 Oct 2025 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 03:36 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने प्रेमनगर क्षेत्र में संचालित सरला मेडिकल स्टोर पर जांच की। टीम ने चार कंपनियों के संदिग्ध कफ सिरप के नमूने भरे हैं।

विज्ञापन
Samples of suspected cough syrups from four companies have been collected in Bareilly
जांच करते औषधि निरीक्षक - फोटो : विभाग

विस्तार

बरेली में कफ सिरप में मिलावट, नकली और डुप्लीकेट औषधियों के क्रय-विक्रय पर रोकथाम की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने नैनीताल रोड पर स्थित मोहल्ला रामलीला में मेसर्स राहुल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान कफ सिरप के पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

विज्ञापन


फर्म स्वामी की उपस्थिति में औषधि विक्रय लाइसेंस एवं भंडारित एलोपैथिक औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख जांचे गए। साथ ही उनके यहां भंडारित औषधियों की गुणवत्ता के संबंध में भी जांच की गई। मौके पर ही रिपोर्ट भी बनाई गई। जिसे औषधि निरीक्षक ने सहायक आयुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके पर राहुल मेडिकल स्टोर से विक्रय के लिए भंडारित औषधियों में से पांच कफ सिरप मिले हैं। जिनकी गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने नमूने भी संग्रहीत कर लिए हैं। साथ ही बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कफ सिरप में जिनके नमूने लिए गए हैं, उनमें आस्थाकाइंड डीएक्स जूनियर कफ सिरप, आस्थाकाइंड एलएस जूनियर कफ सिरप, जेडेक्स कफ सिरप, सोल्विन कोल्ड सिरप और आस्थाकाइंड डीएक्स-100 मिलीग्राम सिरप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने बताया कि संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने व विवेचना पूरी होने के पश्चात दोषी व्यक्तियों/फर्मों के विरूद्ध र्कावाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed