फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five planetary zodiac changes will stir in September

सितंबर में पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन मचाएगा हलचल

Sat, 05 Sep 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five planetary zodiac changes will stir in September
demo photo - फोटो : Amar Ujala

कोरोना मरीजों को स्वस्थ करेगा राहु का राशि परिवर्तन, शनि-गुरु के मार्गी होने से मजबूत होगी जीडीपी
विज्ञापन

देश की राजनीति में होगी उथल-पुथल, मौसम में भी आएगा बदलाव

बरेली। सितंबर में राहु-केतु के साथ तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल 2020 में ग्रहों की स्थिति में यह बदलाव हलचल तो मचाएगा लेकिन कई अनुकूल परिणाम भी देगा। कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ होंगे, साथ ही जीडीपी पर भी इसका सकारात्मक असर होगा। प्रकृति, मौसम और राजनीति में भी बड़े बदलाव आएंगे।
सितंबर 2020 में राहु-केतु के साथ सूर्य, बुध और शुक्र का भी राशि परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ शंखधार के अनुसार कोरोना संक्रमण राहु की देन है लिहाजा राहु के वृष राशि में प्रवेश करने से कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ होंगे, हालांकि जल के समीप वाले स्थानों पर संक्रमण की रफ्तार बढ़ेगी। देव गुरु बृहस्पति और शनि काफी समय से वक्री थे जिनके अब मार्गी होने से जीडीपी बढ़ने का योग बन रहा है। पंडित सौरभ शंखधार के मुताबिक शुक्र ने एक सितंबर को 2:02 बजे चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश किया है और 28 सितंबर को फिर सूर्य की सिंह राशि में चले जाएंगे।
विज्ञापन

बुध दो सितंबर को 12:03 बजे पहले अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे और फिर 22 सितंबर को 4:55 बजे शुक्र की तुला राशि में चले जाएंगे। मंगल 10 सितंबर को 3:50 बजे अपनी मेष राशि में वक्री होकर गोचर करने लगेंगे। 13 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति 6:12 बजे धनु राशि और 29 सितंबर को न्याय के देवता शनि 10:30 पर स्वराशि मकर में मार्गी हो जाएंगे। सूर्य 16 सितंबर को शाम 7:10 बजे अपनी राशि छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु 23 सितंबर को मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा। केतु का गोचर भी 23 सितंबर को ही बजे धनु राशि से वृश्चिक राशि में होगा जहां वह 12 अप्रैल 2022 को सुबह 8:44 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित शंखधार के मुताबिक महीने भर के अंदर इन ग्रहों का राशि परिवर्तन सत्ता में फेरबदल होने की संभावना के साथ दुष्ट मानसिकता वालों का विनाश तय करेगा। सूर्य की शक्ति बढ़ने से निर्णयात्मक कार्यो में तेजी आएगी और व्यापार का विस्तार होने से देश की जीडीपी में विकास होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed