{"_id":"66ba898dbf293efc0e089397","slug":"five-people-sent-to-jail-for-beating-them-naked-for-stealing-ridge-gourd-bareilly-news-c-4-1-bly1039-458725-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तोरई चुराने पर नंगा कर पीटने के मामले में पांच लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तोरई चुराने पर नंगा कर पीटने के मामले में पांच लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन
बहेड़ी। रविवार रात तोरई तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को अर्द्धनग्न कर रस्सी से बांधकर पीटने वाले पांच नामजद सहित 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच लोगों को जेल भेज दिया गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
सकरस गांव में तोरई तोड़ने को लेकर चंद्रपाल और जलालुद्दीन के बीच विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने पाया कि जलालुद्दीन ने चंद्रपाल के खेत से तोरई तोड़ी थी। चंद्रपाल ने उसकी पिटाई कर दी थी। गांव में दबंगई के चलते जलालुद्दीन आए दिन लोगों के साथ विवाद करता रहता है। पुलिस ने जलालुद्दीन, ठाकुरदास, इंद्रपाल, रुपेश व हरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया की मामूली विवाद को बड़ा रूप दिया गया। एक व्यक्ति की पिटाई कर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद मामला बढ़ता गया। इस प्रकरण में जो दोषी हैं, सभी को जेल भेजा जाएगा। गांव में माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
-- -
भैंस घुसने पर पीटा, दंगा भड़काने का आरोप
गांव के जाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई जलालुद्दीन रविवार की शाम भैंस को चराने के लिए जंगल में गए थे। उनकी भैंस चंद्रपाल के खेत में चली गई। भैंस को खेत से निकलने के लिए उनके भाई जैसे ही चंद्रपाल के खेत में घुसे तो चंद्रपाल ने अपने साथियों संग पिटाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाला पक्ष गांव में दंगा करना चाहता था।
-- --
चोरी पकड़ने पर हमला होने का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष के चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि जलालुद्दीन दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह किसी के भी खेत में जाकर सब्जी चोरी कर लेता है। रविवार को उसने उनके खेत से पांच किलो से ज्यादा तोरई चोरी की थी। उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह हमलावर हो गया। जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। गांव वालों की मदद से उसे गांव के चौराहे पर पीटकर पकड़ लिया था। चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने जलालुद्दीन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।