फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five people including SP leader Harish Lakha accused of murderous attack, fraud, extortion

Bareilly News: सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, रंगदारी की रिपोर्ट

Sat, 19 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Five people including SP leader Harish Lakha accused of murderous attack, fraud, extortion
बरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने सपा नेता हरीश लाखा समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर एक किसान से जमीन की खरीद-फरोख्त में एक करोड़ रुपये की ठगी और पांच करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर नकटिया निवासी किसान राजकुमार का कहना है कि उन्होंने जून 2024 में मेरठ निवासी चिन्मय के जरिये भुता थाना क्षेत्र के रजपुरी नवादा में 3.86 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा 11.59 करोड़ रुपये में किया था। चिन्मय ने खुद को जमीन की मालकिन विजया का दामाद बताया था। राजकुमार ने अपने रिश्तेदार व अन्य लोगों के सामने बतौर पेशगी एक करोड़ रुपये दिए थे। जब बैनामा कराने की बारी आई तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 अक्तूबर की शाम चिन्मय अपने हथियारबंद गुर्गों के साथ उनके रिश्तेदार अमर सिंह के सौ फुटा रोड स्थित ऑफिस में घुस आया। धमकी दी कि अब वह जमीन सपा नेता हरीश लाखा को बेच रहा है। अगर जमीन चाहिए तो पांच करोड़ रुपये और देने होंगे। चिन्मय के गुर्गों ने अमर सिंह को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा और तमंचा दिखाकर धमकाया। पीड़ित ने कोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया। इसके बावजूद मार्च 2025 में हरीश लाखा व चिन्मय के हथियारबंद गुर्गे जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। राजकुमार और अमर सिंह को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मामले की शिकायत की थी। उप मुख्यमंत्री के आदेश पर कैंट पुलिस ने इज्जतनगर आशुतोष सिटी निवासी सपा नेता हरीश लाखा, मेरठ के पल्लवपुरम फेस-2 निवासी चिन्मय, बिथरी चैनपुर के मेगा मेंशन निवासी चंदेश सैनी, विजया व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
स्थगन आदेश के बावजूद कराया इकरारनामा, शुरू कर दी प्लॉटिंग
पीड़ित राजकुमार का कहना है कि छह मार्च 2025 को हरीश लाखा ने कोर्ट के स्थगन आदेश की अवहेलना करते हुए विक्रेता विजया से जमीन का फर्जी इकरारनामा करा लिया। हरीश और उसके गुर्गे विवादित जमीन पर प्लॉटिंग करा रहे थे। राजकुमार का कहना है कि कैंट पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर सपा नेता हरीश लाखा, चिन्मय, विजया, चंद्रेश सैनी सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की है। हरीश लाखा व अन्य से खुद की जानमाल को खतरा भी बताया है। हरीश लाखा खुद को सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी बताता है। उसके अखिलेश यादव के साथ कई फोटो वायरल हो रहे हैं। अब रिपोर्ट दर्ज होने से उसके खेमे में खलबली मची है। सपा नेता और उसके गुर्गे भूमिगत हो गए हैं। संवाद

पहले ही हो गया था इकरारनामा : लाखा
जिस भूखंड को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसका इकरारनामा पहले ही हो चुका है। एक महिला से भूमि का एग्रीमेंट कराया था। बाद में पता लगा कि भूमि विवादित है। इसके बाद भूमि को ज्यों का त्यों छोड़ दिया। रंगदारी मांगने या धमकी देने के आरोप निराधार हैं। - हरीश लाखा, सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed