फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five people including cousin brother died, two injured in four road accidents

Bareilly News: चार सड़क हादसों में तहेरे-चचेर भाई समेत पांच लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 15 Oct 2024 05:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Five people including cousin brother died, two injured in four road accidents
नवाबगंज/क्योलड़िया। रविवार की देर रात नवाबगंज से रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे तीन ग्रामीणों को बरेली-पीलीभीत हाईवे पर इको कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर और एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, क्योलड़िया में भी दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके अलावा थाना फरीदपुर के फरीदबलिया गांव के पास बाइक पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक और युवक की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामलीला देखकर आते वक्त कार ने मारी टक्कर
जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के आलमडांडी गांव के सतीश कुमार (18) तहेरे भाई अमन कुमार (24) के साथ रविवार की रात रामलीला मेला देखने आए थे। उसके बाद देर रात दोनों बाइक से घर जाने लगे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर विशनपुर और गरगइया के बीच पहुंचते ही सामने से आ रही इको गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां से सतीश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सतीश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में जीजा की मौत, साले का चल रहा इलाज
बुखारपुर गांव के 25 वर्षीय गजेंद्र कुमार अपने साले मंगलेसन निवासी खंजनियां थाना नवाबगंज के साथ रामलीला मेले में पहुंचे थे। रात 11 बजे लौटते समय बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ही वन विभाग के कार्यालय के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें गजेन्द्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मंगलसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सतीश की मां ओमवती, अमन के पिता मेवाराम का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गांव में छाया मातम
नवाबगंज। आलमडांडी गांव में एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत की खबर सुनकर लोग उनके परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने लगे। सतीश ने बीए की परीक्षा पास कर ली थी और अमन कक्षा 11वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों में गहरा प्रेम था। साथ रहते और साथ ही खेती में काम करते थे। सतीश की मां ओमवती ने बताया कि उसे जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। उनके बुढ़ापे का सहारा छीन गया। संवाद
---
ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, दूसरा व्यक्ति घायल

क्योलड़िया। बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सामने से आ रही दूसरे बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बरखेडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार शाम भदपुरा गांव का 24 वर्षीय आकाश पुत्र कल्याण राय सोमवार की शाम ससुराल जा रहे थे। वह जैसे ही नवाबगंज बरखेड़ा मार्ग पर करूआ गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रहे जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के वार्ड संख्या 10 के 25 वर्षीय युसुफ की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। संवाद

----

पेड़ में टकराई बाइक, ग्रामीण की मौत

नवाबगंज। थाना फरीदपुर के फरीदबलिया गांव के 32 वर्षीय बबलू पुत्र रामेश्वर अपनी बाइक से बरखन जा रहे थे। वह जैसे ही बबूरी गांव के पास पहुंचे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में गिर गई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed