फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five patients quarantined in 300-bed hospital discharged

बरेलीः 300 बेड वाले अस्पताल में क्वारंटीन किए पांचों मरीजों को मिली छुट्टी

Tue, 14 Apr 2020 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five patients quarantined in 300-bed hospital discharged
लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : PTI

रविवार की शाम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एंबुलेंस से घर भेजा गया, अब होम क्वारंटीन होंगे

विज्ञापन
बरेली। क्वारंटीन सेंटर बनाए गए तीन सौ बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती पांचों मरीजों को सोमवार की सुबह घर भेज दिया गया। अस्पताल में तैनात स्टाफ के मुताबिक, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 14 दिन क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर उन्हें अब होम क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कुल 24 कोरोना संदिग्ध भर्ती भर्ती थे। इसमें रविवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई। उन्होंने 14 दिन की क्वारंटीन अवधि भी पूरी कर ली थी, लिहाजा उन्हें घर भेेज दिया गया है, जो 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे। इस दौरान अगर उनकी तबियत बिगड़ती है तो पुन: सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कैंट के बाजार और मोहल्ले हुए सैनिटाइज

कैंट में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे सैनिटाइजेशन के क्रम में सोमवार को बीआई, सदर और आरए बाजार सैनिटाइज्ड किए गए। इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहे। जेेई मनोज ने बताया कि बाजार में लोगों को हाथ धोने के लिए पेडेस्ट्रियन टैंक भी लगाया गया है। इसके जरिए लोगों को हाथ धोने के लिए नल को छूने की जरूरत नहीं, पैर के जरिए नीचे लगे पैडल को दबाकर हाथ धो सकते हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed