फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five MW power will be made from Bareilly's garbage

बरेली के कूड़े से बनेगी पांच मेगावाट बिजली

Tue, 16 Jan 2018 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
शहर से निकलने वाले कूड़े-कचरे से करीब पांच मेगावाट बिजली बनेगी। बहगुलपुर की जमीन पर सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने के लिए पांच कंपनियों ने नगर निगम को प्रस्ताव दिए हैं। इनमें से एक कंपनी की टीम ने बहगुलपुर में जाकर जमीन भी देखी। इससे पूर्व कैपिंग के लिए बाकरगंज खड्ड में पड़े कूड़े का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

रजऊ परसपुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट विवाद के चलते लंबे समय से बंद है। अब नगर निगम फरीदपुर के गांव बहगुलपुर में दूसरा प्लांट लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए मेयर उमेश गौतम ने 110 बीघा जमीन नगर निगम को खरीदकर दी है। इस पर प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। सोमवार को इसकी अंतिम तिथि थी। इस दौरान नगर निगम को पांच कंपनियों ने प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। इसमें गुड़गांव की जेबीएम, हैदराबाद की आर्टीकुलेटेड वेसल्स एंड यूटिलिटी इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड, तेलंगाना में सिकंरादाबाद की श्री गोमती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की क्रिस्टन एनर्जी सिस्टम्स और बंगलुरू की टाइड टेक्नोक्रेट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन सभी ने कूड़े से बिजली बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


बहगुलपुर और बाकरगंज का जायजा
नगर निगम की टीम के साथ जेबीएम कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक अग्रवाल और एजीएम रोहित शर्मा ने नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव से मुलाकात की तो उन्होंने बाकरगंज में पड़े कूड़े की कैपिंग कराने को लेकर भी बात की। इसके बाद कंपनी के दोनों लोग नगर निगम की टीम के साथ बाकरगंज खड्ड पहुंचे और कूड़े के निस्तारण की संभावनाएं तलाशीं। कंपनी के  लोगों ने बताया कि वे इस बारे में अपनी टेक्निकल टीम से बात करेंगे। इसके बाद वे बहगुलपुर भी गए और प्लांट लगाने के लिए प्रस्तावित भूखंड देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बन सकती है पांच मेगावाट बिजली
जेबीएम कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सौ टन कूड़े से एक मेगावाट बिजली बनती है। बरेली में 400-500 टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता का प्लांट लगाने का प्रस्ताव है। इससे करीब पांच मेगावाट बिजली बनेगी। एक मेगावाट का प्रोजेक्ट लगाने पर करीब 15 करोड़ रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा गोबर के निस्तारण के लिए बायोगैस प्लांट भी लगाया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट पर करीब सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

नौ फरवरी को पेश करनी है कार्ययोजना
बाकरगंज में कूड़े के निस्तारण को लेकर एनजीटी में चल रहे मामले में नगर निगम से नौ फरवरी तक विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई है। यह याचिका समाजसेवा मंच की ओर से डाली गई थी।


वर्जन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए पांच बड़ी कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं। सभी प्रस्तावों का अध्ययन करने के बाद जो बेहतर होगा, उसे मौका दिया जाएगा।
- राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed