फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five more officers and employees will be suspended in land acquisition scam

भूमि अधिग्रहण घोटाला: मंडलायुक्त ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट, पांच और अफसर-कर्मचारी होंगे निलंबित

Sat, 21 Sep 2024 05:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 05:07 PM IST
सार

बरेली के डीएम के साथ ही मंडलायुक्त की रिपोर्ट भी शासन को प्राप्त हो चुकी है। इस रिपोर्ट में एसएलएओ, तत्कालीन एसएलएओ के अलावा उनके कार्यालय में ही तैनात रहे दो लेखपाल और एक अमीन को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
Five more officers and employees will be suspended in land acquisition scam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए घोटाले में दो भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलएओ) समेत पांच और कार्मिक शीघ्र ही निलंबित होंगे। मंडलायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने कार्रवाई की फाइल आगे बढ़ा दी है। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और उनके अधीन कार्यरत कानूनगो व लेखपाल की भूमिका का भी परीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन


बरेली-पीलीभीत-सितारगंज (एनएच-74) और बरेली-बदायूं रिंगरोड पर एनएचएआई और राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत से यह घपला हुआ था। प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसकी जांच स्टेट एसआईटी को दे दी है। इस संबंध में बरेली के डीएम के साथ ही मंडलायुक्त की रिपोर्ट भी शासन को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में एसएलएओ, तत्कालीन एसएलएओ के अलावा उनके कार्यालय में ही तैनात रहे दो लेखपाल और एक अमीन को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। इन पांचों को निलंबित करने का निर्णय ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भू-उपयोग परिवर्तन का आदेश एसडीएम कोर्ट से किया गया था। इसलिए संबंधित एसडीएम और उनके अधीन काम करने वाले तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के सात अधिकारी व कर्मचारी अब तक निलंबित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed