फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five lakh loot in fatehganj east

नेशनल हाईवे पर टिसुआ में 4.90 लाख की लूट

Wed, 20 Jul 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
five lakh loot in fatehganj east
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ में रहने वाले खाद एवं किराना व्यापारी वशीर अहमद उर्फ बाबू को धक्का देकर बदमाश 4.90 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। व्यापारी ने थाना फतेहगंज पूर्वी में लूट की तहरीर दी है। घटना की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारी बाबू ने बताया कि टिसुआ-शिवपुरी रोड पर उनकी दुकान है। शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद करके वह अपने नौकर विजय के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। हाथ में एक थैला था, जिसमें 4.90 रुपये थे। रात करीब पौने आठ बजे जब वे लोग टिसुआ में नेशनल हाईवे पर पहुंचकर उसे पार करने लगे तो एक बदमाश ने झपट्टा मारकर नकदी भरा बैग हाथ से छीन लिया। साथ ही उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। उन्होंने आरोपी को पकड़ना चाहा तो उनसे मारपीट करके वह भाग निकला। लूट के बाद बाबू ने इसकी सूचना अपने बेटे इमरान को दी। इमरान ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

तीन दिन में एक ही जगह पर दूसरी लूट
तीन दिन में एक ही स्थान पर दूसरी लूट होने को लेकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने हल्का इंचार्ज रविंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाई है।
बता दें कि व्यापारी बाबू से मंगलवार को टिसुआ में जिस स्थान पर लूट हुई, उससे कुछ दूरी पर 17 जुलाई को कीटनाशक दवा कंपनी के एजेंट सुरेंद्र से 1.10 लाख रुपये की लूट हुई थी। उस मामले में फतेहगंज पूर्वी पुलिस अब तक कुछ नहीं कर सकी है। मंगलवार को हुई लूट के बाद थाने पहुंचे एसएसपी को जब तीन दिन में एक ही स्थान पर दो लूट की जानकारी हुई तो उन्होंने हल्का इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई। वहीं, इस वारदात को लेकर मुखबिरी का शक जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि बिना सटीक सूचना यह घटना नहीं हो सकती है। इस वजह से व्यापारी के करीबी ही शक के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस ने व्यापारी बाबू के साथ मौजूद नौकर विजय और दुकान पर काम करने वाले दो अन्य नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

फरीदपुर में भी हो चुकी कई वारदातें
फतेहगंज पूर्वी के पड़ोसी थाना फरीदपुर में हाल में ही कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से भी कुछ वारदातों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
11 जुलाई : बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट मोहम्मद वसीम से 68 हजार 8 सौ रुपये की लूट।
01 जुलाई : बैंक से रुपये निकालकर जा रहे अनिल कुमार से 30 हजार की लूट।
13 जून : एसबीआई के केबिन से व्यापारी डब्लू भारद्वाज का छह लाख की नकदी भरा बैग चोरी।
06 जून : दूध कारोबारी बदन सिंह से 25 हजार की लूट।
एक ही स्थान पर दोबारा लूट की घटना हुई है। थाना पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय पुराने बदमाशों को चिह्नित करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुछ चीजें सामने आई हैं, उन पर काम किया जा रहा है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed