{"_id":"5c0de1d8bdec2241885d55cd","slug":"five-hour-mega-block-on-roja-moradabad-route-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें जानकारी, रोजा-मुरादाबाद के बीच आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें जानकारी, रोजा-मुरादाबाद के बीच आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में रोजा-मुरादाबाद के बीच डाउन लाइन पर आज पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इसे दौरान बरेली-बनारस एक्सप्रेस और गोरखपुर पैसेंजर आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
हिमगिरि एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलाई जाएंगी। वहीं डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बरेली से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से चलेगी।
ब्लॉक सुबह 11 से शाम चार बजे तक रहेगा। डाउन लाइन पर ट्रैक मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम किया जाएगा। शनिवार को अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के दौरान आज डाउन लाइन की 13152 सियालदह एक्सप्रेस, 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रोककर चलाया जाएगा। 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से चलेंगी।

14370 बरेली-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि डाउन लाइन पर सोमवार को मेगा ब्लॉक के चलते 55045-55046 गोरखपुर पैसेंजर रोजा से शाहजहांपुर के बीच और 14235-14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस हरदोई से बरेली के बीच निरस्त रहेगी।