फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five establishments of zone three were sealed, fines were collected after action

Bareilly News: जोन तीन के पांच प्रतिष्ठान सील, कार्रवाई के बाद वसूला जुर्माना

Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five establishments of zone three were sealed, fines were collected after action
बरेली। गृहकर वसूली को लेकर नगर निगम का कर विभाग अब लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को जोन तीन के पांच प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इसमें दुकानें और गोदाम दोनों शामिल हैं। कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया है। जोन एक, दो और चार में 50 बकायेदारों को नोटिस दिए गए हैं। टैक्स बढ़ाने का प्रार्थनापत्र देने पर एक निजी संस्थान को एक-दो दिनों की राहत दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि हजियापुर के 5.62 लाख रुपये की बकायेदार रियाजी बेगम, 5.62 लाख के दूसरे बकायेदार अनवार, 1.87 लाख के बकायेदार हुस्ना बेगम, 15.34 लाख के बकायेदार आफताब व मेहलका बेगम समेत पवन विहार के 55 हजार के बकायेदार ब्रिजेश कुमारी के प्रतिष्ठानों को सील किया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, 2.1 लाख के बकायेदार महानगर छोटी विहार के राजरानी होटल ने 50 हजार, 4.30 लाख के बकायेदार आशुतोष सिटी बिहारमान नगला के सचिन कुमार ने दो लाख और पवन विहार के 1.65 लाख के बकायेदार प्रमोद श्रीवास्तव ने 80 हजार रुपये का भुगतान किया है। इनको 31 मार्च तक पूरा बकाया जमा करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम मिला टैक्स तो कराया बढ़ाने के लिए आवेदनपवन विहार स्थित निजी संस्थान के कार्यालय पर सिर्फ 18,918 रुपये का ही टैक्स बकाया दिखाया गया है। कर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो इसका पता लगा। इसके बाद टीम ने कंपनी की ओर से टैक्स बढ़ाने के लिए प्रार्थनापत्र लिया है। एक-दो दिन में बिल अपडेट कर वसूली की जाएगी। संवाद


--

विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, सीलिंग और वसूली भी तेजी से हो रही है। 31 मार्च से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास है। - प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed