{"_id":"699af4180c231c4bf2015f9f","slug":"five-day-income-tax-investigation-at-superior-liquor-factory-in-bareilly-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुपीरियर शराब फैक्टरी में पांच दिन तक चली आयकर की जांच, संदिग्ध दस्तावेज लेकर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुपीरियर शराब फैक्टरी में पांच दिन तक चली आयकर की जांच, संदिग्ध दस्तावेज लेकर लौटी टीम
Sun, 22 Feb 2026 05:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 22 Feb 2026 05:50 PM IST
सार
बरेली में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्टरी में छापा मारा था। टीम ने पांच दिन तक फैक्टरी में जांच पड़ताल की। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
सुपीरियर फैक्टरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) में आयकर विभाग की जांच पांचवें दिन शनिवार को दिनभर जारी रही। फैक्टरी के ट्रांसपोर्टर और भूसी सप्लायरों को पुलिस के जरिये बुलाकर पूछताछ की गई। संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर डाटा, अपुष्ट बिल वॉउचर आदि लेकर टीम देर शाम लौट गई।
विज्ञापन
सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) में मंगलवार शाम दिल्ली की आयकर टीम ने छापा मारा था। पांच दिनों तक चली जांच के दौरान टीम ने तीन दिन तक देसी शराब की प्रोसेसिंग लाइनों का संचालन बंद करा दिया था। अंग्रेजी शराब की भी महज एक ही लाइन संचालित रही।
विज्ञापन
करीब 100 घंटे तक की जांच
आयकर अफसरों की टीम ने वर्ष 2003 तक के सभी दस्तावेज, कंप्यूटर डाटा, रजिस्टर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर करीब सौ घंटे तक जांच की। बताते हैं कि जब्त दस्तावेज मुख्यालय को सौंपेगी। आयकर टीम की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जांच के पांचवें दिन टीम ने फैक्टरी से जुड़े ट्रांसपोर्टरों और सप्लायरों से कारोबार संबंधी सवाल-जवाब किए। बताते हैं कि कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की ढुलाई में कई कड़ियां गायब मिलीं। आवाजाही के रिकॉर्ड भी स्पष्ट नहीं थे। रजिस्टर और ऑनलाइन आंकड़ों में भी अंतर पाया गया।
Trending Videos
सर्विलांस पर हैं फैक्टरी से जुड़े कारोबारियों के नंबर
शनिवार को दिनभर चली जांच के चलते प्रोसेसिंग लाइनों का संचालन ठप रहा। बताते हैं कि रविवार को भी संचालन मुश्किल है, क्योंकि फैक्टरी के मैनेजर, सप्लायर, ट्रांसपोर्टर, एचआर आदि जांच के चलते मोबाइल स्विच ऑफ किए हैं। सुपीरियर फैक्टरी से जुड़े सभी कारोबारियों के फोन नंबर भी सर्विलांस पर होने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई में अब तक क्या मिला? इस पर कोई साफ तौर पर कुछ नहीं कह रहा।
शनिवार को दिनभर चली जांच के चलते प्रोसेसिंग लाइनों का संचालन ठप रहा। बताते हैं कि रविवार को भी संचालन मुश्किल है, क्योंकि फैक्टरी के मैनेजर, सप्लायर, ट्रांसपोर्टर, एचआर आदि जांच के चलते मोबाइल स्विच ऑफ किए हैं। सुपीरियर फैक्टरी से जुड़े सभी कारोबारियों के फोन नंबर भी सर्विलांस पर होने की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई में अब तक क्या मिला? इस पर कोई साफ तौर पर कुछ नहीं कह रहा।