फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five bike thieves arrested

Bareilly News: बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Five bike thieves arrested
चोरी की बाइकों के साथ आरोपियों को जेल भेजती पुलिस
तीन बाइकें बरामद, बेचने की फिराक में थे सभी, कई चोरियों को दे चुके हैं अंजाम
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र के पास से पुलिस ने मंगलवार भोर में बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपियों को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने अब तक कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
मीरगंज कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सुबह 3.30 बजे सूचना दी कि बिजली उपकेंद्र के पास चोरी की तीन बाइकों के साथ पांच लोग उन्हें बेंचने की फिराक में खड़े हैं। उपनिरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी तीन बाइकें खड़ी करके किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को देखकर सभी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में सभी ने अपने नाम राजीव निवासी बलूपुरा, मोहित, अजय, अर्जुन निवासी मोहल्ला ललितपुरी मीरगंज, पांचवें ने अपना नाम कार्तिक निवासी बाबूपुर झारखंड हाल निवासी नई बस्ती लाइन पार सुभाषनगर बताया है। पुलिस ने सभी बाइकों के कागज मांगे तो वे कागज नहीं दिखा पाए। बताया कि तीन दिन पहले घर के बाहर खड़ी बाइक मोहल्ला ललितपुरी से चोरी की थी। बीस दिन पूर्व एक बाइक कूप थाना मिलक रामपुर के मेले से चोरी की थी। सभी की नंबर प्लेटों को तोड़कर फेंक दिया था। फर्जी नंबर प्लेटों को लगाकर बेंचने की फिराक में थे ताकि कोई पहचान न सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर कई थानों में तीन मामले दर्ज
पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों पर मिलक रामपुर और मीरगंज में चोरी आदि के तीन मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया। अभी मामले की जांच चल रही है। अभी और भी चोरी की बाइकें बरामद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed