{"_id":"69601fbc98e6412bcc0f1a98","slug":"five-accused-caught-with-stolen-goods-and-pistol-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3862-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी के सामान एवं तमंचे संग पांच आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी के सामान एवं तमंचे संग पांच आरोपी पकड़े
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने बुधवार देर रात नथपुरा रोड के पास चोरी के सामान एवं तमंचे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी को सामान बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
तलाशी लेने पर ऐवरन के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, सिल्वर के फ्रेम, तीन फोन और टेंपो को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इन आरोपियों पर कई थानों में कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि नथपुरा रोड पर कुछ लोग एक टेंपो में चोरी का सामान भरकर बेचने कहीं ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने नथपुरा रोड पर छापा मारकर टेंपो में बैठे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ऐवरन सिंह, मुनीश कुमार, राजीव, धनपाल निवासी ठिरिया खुर्द थाना मीरगंज एवं शाने आलम निवासी दियोसास मीरगंज बताया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग बुधवार रात सिरौली से सामान चोरी कर लाए थे। मुरादाबाद के इरफान और अनवार को बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐवरन पर विभिन्न थानों में पांच, मनीश पर दो, धनपाल और शाने आलम पर दो-दो मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही हैं। दोनों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद