Bareilly News: बेटी की शादी के लिए कटवाया संरक्षित पशु, बरातियों को दी दावत; पांच आरोपी गिरफ्तार
बरेली में पुलिस ने संरक्षित पशु काटने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा है कि तस्करी के मुख्य आरोपी ने अपनी बेटी की शादी के लिए संरक्षित पशु कटवाकर बरातियों की दावत कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले दिनों हुई संरक्षित पशु की हत्या का खुलासा कर पांच आरोपियों को जेल भेजा है। पता लगा कि तस्करी के आरोपी ने अपनी बेटी की शादी के लिए संरक्षित पशु कटवाकर बरातियों की दावत कर दी। बरातघर मालिक की भी मिलीभगत सामने आई है।
बिथरी थाना प्रभारी के मुताबिक पिछले दिनों इलाके में संरक्षित पशु कटान के मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरिया के पास निर्माणाधीन भवन के पास पांच लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से तीन चाकू और रस्सी बरामद की।
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव ने जानी विकास कार्यों की हकीकत, लीलोर झील किनारे लगाए पौधे
ये आरोपी पकड़े गए
पकड़े गए आरोपियों में बिथरी के सैदपुर खजुरिया निवासी बाबू, मकसूद, फैसल, कैंट के नकटिया का आसिफ, कैंट के ठिरिया का रहने वाला शकील है। आरोपियों ने बताया कि आठ जुलाई की सुबह फरीदापुर इनायत खां के जंगल में एक संरक्षित पशु का कटान किया था। अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिए थे।
मकसूद ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मन्नत बारातघर में थी। बरातघर मालिक फिरासत को पूरी जानकारी दी थी। फिरासत ने संरक्षित पशु की जानकारी होने पर उससे अधिक रुपये भी लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि फिरासत के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से संरक्षित पशु कटान के मुकदमे दर्ज हैं।