{"_id":"6938967ee2030b7604033930","slug":"fish-died-due-to-release-of-contaminated-water-in-ramganga-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3551-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगा में दूषित पानी छोड़े जाने से मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगा में दूषित पानी छोड़े जाने से मछलियां मरीं
विज्ञापन
मीरगंज। रामगंगा नदी में रामपुर की ओर से किसी मिल से बीते तीन दिनों से लगातार दूषित पानी छोड़े जाने से पर्यावरणीय संकट खड़ा हो गया है। मीरगंज तहसील के ग्राम कपूरपुर और गोरा लोकनाथपुर क्षेत्र में नदी में मछलियां मृत पाई गईं।
ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी सामान्य रंग से बिल्कुल बदलकर काला हो चुका है। तेज दुर्गंध फैल रही है। सुबह जब लोग नदी किनारे पहुंचे तो मरी हुईं मछलियां पानी की सतह पर मिलीं। इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ गहरा रोष भी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि इससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है, बल्कि उन मछुआरों की आजीविका पर भी संकट मंडराने लगा है, जो इसी नदी पर निर्भर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
--
मामला जानकारी में आया है। रामपुर की तरफ से किसी मिल ने गंदा पानी छोड़ा है। इसकी मछलियों के मरने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित मिल पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज