फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First victory then hope for miracle, later broken heart

Bareilly News: पहले जीत फिर चमत्कार की उम्मीद, बाद में टूटा दिल

Mon, 20 Nov 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
First victory then hope for miracle, later broken heart
बरेली। विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय टीम से जीत की उम्मीद थी। जैसे-जैसे दिन ढला, जीत की आस क्षीण होती गई। इसके बाद भी चमत्कार की उम्मीद लगाए क्रिकेट प्रेमी टीवी से चिपके रहे। अंत में टीम इंडिया की हार से उनका दिल टूट गया। जश्न की तैयारियां धरी रह गईं। जहां दोपहर तक जश्न का माहौल था, वहां सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

श्यामगंज बाजार में प्रांतीय उद्याेग व्यापार मंडल ने और सिविल लाइंस स्थित बिशप मंडल इंटर कॉलेज के बाहर व्यापारियों ने बड़ी स्क्रीन लगा रखी थी। आईएमए हाल में भी लोग क्रिकेट का आनंद उठा रहे थे। इसके अलावा शहर के शोरुम में बड़े टीवी स्क्रीन पर लोग मैच देख रहे थे। हजारों लोग मोबाइल फोन पर ही मैच का आनंद ले रहे थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया की उम्मीदें धुंधली पड़ने लगीं। बैटिंग के दौरान आस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे तो क्रिकेट प्रेमी खुश हुए, लेकिन अंत निराशाजनक रहा। खेल के उतार-चढ़ाव के बीच कई क्रिकेट प्रेमी टीवी बंद करने और चालू करने के टोटके करते भी नजर आए।
विज्ञापन




हार के बाद भी टीम पर गर्व
इंतजार था कि जश्न का मौका मिलेगा, मगर ऐसा नहीं हो सका। मगर भारतीय टीम जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में खेली, हमें टीम इंडिया पर गर्व है। - मुनीर आलम

आज हमारी टीम का दिन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, मगर फाइनल में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। - शशांक शुक्ला

पूरे टूर्नामेंट में जश्न के तमाम मौके दिए हमारी इसी टीम ने, एक हार ने निराश जरूर किया। मगर हमें टीम इंडिया पर गर्व है। - पूर्वी दुबे

टीम बहुत अच्छा खेली। हमने जश्न की तैयारी की थी मगर उस तरह दिन नहीं रहा जैसा हम सभी सोच रहे थे। टीम ने खुशी के कई मौके दिए, गर्व है। - इसराफिल राशमी
आईएमए हॉल में डॉक्टरों ने देखा मैच
डॉक्टरों ने आईएमए हॉल में बड़ी स्क्रीन पर विश्वकप मैच का फाइनल देखा। अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. अनीस बेग, डॉ. रितु राजीव, डॉ. शिवम कामथान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं हॉल तो कहीं पंडाल में मुकाबला

किसी ने होटल तो किसी ने सड़क पर पंडाल बनाकर बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से डीडी पुरम स्थित होटल में मैच देखा गया। यहां राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी व अन्य मौजूद रहे। वहीं, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कालीबाड़ी रोड पर पंडाल लगाकर मैच देखा। यहां अतुल अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, राजकमल भसीन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed