फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First sexual harassment, now pressure for conversion

Bareilly News: पहले किया यौन उत्पीड़न, अब धर्मांतरण का बनाया दबाव

Tue, 03 Jun 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
First sexual harassment, now pressure for conversion
हाफिजगंज। सरकारी लाभ दिलवाने के बहाने पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया। अब आरोपी युवक उसका अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके यहां नवाबगंज के गांव रिछौला किफायतुल्ला का एक व्यक्ति आया। बच्चों पर सरकार की तरफ से 54 हजार रुपये देने की योजना की जानकारी दी। उसने फॉर्म भरवाकर उसे झांसे में ले लिया। एक दिन वह उसे बरेली के एक महान में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

--
छेड़खानी का मुकदमा दर्ज न करने पर किया घेराव

फरीदपुर। छेड़खानी का मुकदमा दर्ज न होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ कार्यालय का घेराव कर एक दिवसीय आंदोलन किया। सीओ की अनुपस्थिति में पहुंचे फरीदपुर इंस्पेक्टर ने सभी को समझाया। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने पर सभी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की थी। तहरीर मिलने पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी फरीदपुर से मिले और कार्रवाई की गुहार लगाई। उसके बाद भी उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सीओ फरीदपुर के कार्यालय का घेराव किया। हालांकि आश्वासन मिलने पर वह वापस चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed