{"_id":"5e94aefb8ebc3e72b4222264","slug":"first-report-of-four-family-members-of-subhash-nagar-s-infected-couple-corona-freed-negative-bareilly-news-bly4025532169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः सुभाषनगर के संक्रमित दंपती कोरोना मुक्त, चार परिजनों की भी पहली रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः सुभाषनगर के संक्रमित दंपती कोरोना मुक्त, चार परिजनों की भी पहली रिपोर्ट निगेटिव
Tue, 14 Apr 2020 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर गली नम्बर 1 में सैनिटाइजेशन करती मलेरिया विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नोएडा की सीजफायर कंपनी में काम करने वाले युवक के जरिये पूरे परिवार में फैला था संक्रमण
विज्ञापन
युवक और उसकी पत्नी डिस्चार्ज, बाकी चारों सदस्यों की दूसरी रिपोर्ट आने के बाद होगा निर्णय
बरेली। कोरोना की दहशत के बीच बरेली के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई। नोएडा की सीजफायर कंपनी से संक्रमण लेकर लौटे युवक की चौथी और उसकी पत्नी की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सोमवार को दोनों को बुके देकर डिस्चार्ज करने के बाद एंबुलेंस से घर भिजवा दिया। युवक के परिवार के बाकी चार सदस्यों की भी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने के बारे में निर्णय लेने को कहा है।
सीज फायर कंपनी में काम करने वाले सुभाषनगर के गली नंबर एक के रहने वाला युवक 22 मार्च को नोएडा से वापस घर आया था। दो दिन बाद उसे बुखार हुआ और तीसरे दिन कपंनी के मैनेजर की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी पर युवक ने 27 मार्च को जिला अस्पताल पहुंचकर स्क्रीनिंग कराई थी। 29 मार्च को युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके दो दिन बाद 31 मार्च को परिवार के अन्य पांच सदस्यों पत्नी, माता पिता, भाई बहन में भी संक्रमण पाया गया। तब से पूरे परिवार का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। एसीएमओ डॉ. गौतम के मुताबिक युवक की तीसरी और उसकी पत्नी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अन्य परिजनों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक, दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीज को होम क्वारंटीन किए जाने के निर्देश हैं। ऐसे में युवक और उसकी पत्नी की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। वहीं, उनके माता पिता, भाई बहन की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें गाइडलान के अनुसार घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
.. फिर भी14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे दंपती
भले ही दंपती की जांच रिपोर्ट निगेटिव हो, लेकिन अब भी दोनों को होम क्वारंटीन रहना होगा। इसी निर्देश के साथ सोमवार शाम छह बजे सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल, एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास, डॉ. वागीश वैश्य समेत कोरोना वार्ड में मरीजों की देखभाल में जुटे सभी स्टाफ ने कोरोना संक्रमित रहे दंपती को शुभकामनाएं देकर घर भेज दिया है। दंपती ने कोरोना वार्ड में तैनात डॉक्टर व स्टाफ के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘इलाज करने वाले डॉक्टर हमारे लिए तो भगवान’
दंपती का का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर मुहैया इलाज और व्यवस्थाओं के चलते ही वह कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इलाज करने वाले डॉक्टर उनके लिए भगवान से कम नहीं हैं। युवक की पत्नी ने बताया कि वार्ड में पहले जो स्टाफ तैनात था, वह कोई मदद नहीं करता था। रात में एक बार पति को बेचैनी होने पर वह दरवाजा पीटते रहे थे, लेकिन कोई नहीं आया। रात दो बजे डॉ. वागीश वैश्य आए तो जान में जान आई। बताया कि उस दौरान तैनात स्टाफ हटाकर जो नया स्टाफ तैनात किया गया उससे काफी राहत मिली। वर्तमान में तैनात स्टाफ ने हर संभव मदद की, जिसकी बदौलत वह स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
युवक और उसकी पत्नी डिस्चार्ज, बाकी चारों सदस्यों की दूसरी रिपोर्ट आने के बाद होगा निर्णय बरेली। कोरोना की दहशत के बीच बरेली के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई। नोएडा की सीजफायर कंपनी से संक्रमण लेकर लौटे युवक की चौथी और उसकी पत्नी की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सोमवार को दोनों को बुके देकर डिस्चार्ज करने के बाद एंबुलेंस से घर भिजवा दिया। युवक के परिवार के बाकी चार सदस्यों की भी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने के बारे में निर्णय लेने को कहा है।