{"_id":"65fcb162a9244b6c5a0bbd34","slug":"first-play-holi-with-natural-colours-then-grow-plants-by-sowing-seeds-bareilly-news-c-4-1-agr1043-367276-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्राकृतिक रंगों से पहले खेलें होली, फिर बीज बोकर उगाएं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्राकृतिक रंगों से पहले खेलें होली, फिर बीज बोकर उगाएं पौधे
Fri, 22 Mar 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेहत के प्रति जागरूक हो रहे शहरवासी अब रसायनिक रंगों से बच रहे हैं। बाजार में प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है। इसी को देखते हुए अबकी बार बाजार में रंग और गुलाल के कई गैर हानिकारक उत्पाद आए हैं। यही नहीं गुलाल से होली खेलने के बाद उसके पैकेट में रखे कागज को बोने से पौधे भी उगाए जा सकेंगे।
राजेंद्र नगर के दुकानदार सजल अग्रवाल के मुताबिक प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ने के चलते इसका भरपूर स्टॉक इस बार मंगाया गया है। हालांकि, इनके दाम रसायनिक रंगों से थोड़ा ज्यादा हैं, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं है। उनके अनुसार इस बार वेजी गुलाल, रंग भी आए हैं। ये सौ फीसदी प्राकृतिक हैं। इन्हें हाथरस से मंगाया गया है। इनकी खासियत ये है कि ये टमाटर, गाजर, चुकंदर, पालक से बने हैं। पैकेट में एक कागज भी है, जिसे फाड़कर मिट्टी में बोने से पौधे उगेंगे। लोग प्रकृति का संरक्षण भी कर सकेंगे। एक पैकेट में 70-70 ग्राम के चार पैकेट हैं। कीमत 300 रुपये है। इसी तरह हर्बल गुलाल में पान, गुलकंद, कॉफी, हल्दी, केसर, बेला का फ्लेवर है। ये फ्लेवर रंग खेलते समय मुंह में पहुंचेगा तो नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसका स्वाद मुंह में घुलेगा।
फूटेगा अनार तो बिखरेंगे रंग, तितली की मांग
सजल के मुताबिक अब स्मोक तितली भी खूब बिक रही है, जिसे जलाने के बाद हवा में उड़ते हुए गुलाल बिखरते हैं। वहीं, कान्हा जी के लिए छोटी सी बाल्टी, पिचकारी और गुलाल रखने के लिए प्लेट की भी मांग खूब है। बताया कि, इस बार चंदन के रंग और गुलाल भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें लाल, भगवा, चांदी और सुनहरे रंग के चंदन की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
होली गिफ्ट पैक में टीशर्ट से लेकर ठंडाई तक
बाजार में होली के आकर्षक गिफ्ट पैक भी मौजूद हैं। इसमें वेलवेट गुलाल, रंगीन स्प्रे, प्राकृतिक गुलाल और एक टी-शर्ट है। कीमत पांच सौ रुपये से शुरू है। वहीं, ठंडाई वाला गिफ्ट पैक ठंडाई, गुलाब जल, गुलाल समेत चार का पैक 300 रुपये में बिक रहा है। डीडी पुरम के कारोबारी विकास नागपाल ने बताया कि अबकी बार गुलाल वाले अनार की मांग बढ़ी है, जो आग लगाने पर पूरे वातावरण को रंग से भरता है।
लुभा रही बैटरी वाली पिचकारी और हैंड गन
होली पर अबकी इलेक्टि्रक पिचकारी की भी खूब मांग हो रही है। ये एक बार रंग भरकर महज बटन दबाने से स्वत: रंगों को उड़ाती है। यह यूएसबी चार्जिंग और सेल सपोर्ट के साथ है। एक बार फुल चार्ज होने पर करीब तीन घंटे तक संचालित होती है। कीमत पांच सौ रुपये से शुरू है। वहीं, हैंड गन पिचकारी की भी खूब मांग है। इसके अलावा पारंपरिक पिचकारियां भी प्लास्टिक, स्टील में उपलब्ध हैं।