{"_id":"682251b72b5f45ff9c05839c","slug":"first-he-posted-in-support-of-pakistan-then-said-hindustan-zindabad-bareilly-news-c-4-bly1015-638939-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट, फिर बोला- हिंदुस्तान जिंदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट, फिर बोला- हिंदुस्तान जिंदाबाद
विज्ञापन
भड़काऊ पोस्ट करने वाला देवरनिया का साजिद टेलर गिरफ्तार
बरेली/बहेड़ी। देवरनिया के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले थाने के एसएसआई ने साजिद के खिलाफ सामाजिक वैमनस्यता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दरअसल, हिमांशु पटेल नाम के हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी के एक्स पर पोस्ट करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसमें जिक्र था कि पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा युवक पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा रहा है। इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर साजिद ने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पता लगा कि वह दर्जी है। उसके मोबाइल फोन में पुलिस को कई भड़काऊ वीडियो मिले। पुलिस ने अपने अंदाज में खबर ली तो साजिद पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलने लगा। उसने कहा कि गलती से वीडियो पोस्ट कर दिया था। भविष्य में कभी ऐसा नहीं होगा। ब्यूरो