{"_id":"697065c874b4ca2592094ed0","slug":"first-e-warehouse-of-bareilly-district-has-been-established-at-mirganj-police-station-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मीरगंज थाने में बना जिले का पहला ई-मालखाना, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मीरगंज थाने में बना जिले का पहला ई-मालखाना, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया उद्घाटन
Wed, 21 Jan 2026 11:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:06 AM IST
सार
डिजिटल दौर में बरेली पुलिस हाईटेक हो रही है। इसी क्रम में जिले का ई-मालखाना मीरगंज थाने में स्थापित किया गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया।
विज्ञापन
ई-मालखाने का निरीक्षण करतीं एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
डिजिटल क्रांति की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए पुलिस ने बरेली जिले का पहला ई-मालखाना मीरगंज थाने में स्थापित किया है। मंगलवार को एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने इसका उद्घाटन किया। ई-मालखाना से पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्तियों और सबूतों को डिजिटल और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ई-मालखाना पारंपरिक प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह बदल देगा। यह एक सेंट्रलाइज्ड डाटाबेस पर आधारित है। यह सुविधा केस से संबंधित साक्ष्यों की वैज्ञानिक व सुरक्षित ढंग से भंडारण और त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड आधारित प्रणाली से जुड़ी है।
विज्ञापन
कोर्ट केसों के निस्तारण में मिलेगी मदद
इस डिजिटल पहल से कोर्ट केसों के निस्तारण में काफी मदद मिलेगी। साक्ष्यों की पहचान करना और उन्हें समय पर कोर्ट में पेश करना अब पहले से कहीं अधिक सुगम होगा। प्रणाली के लागू होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ ही बरसों पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में लगने वाला समय भी बचेगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय तोमर सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन