फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First counseling will be done and then CBSE will take the exam

पहले काउंसलिंग करेगा फिर परीक्षा लेगा सीबीएसई

Sat, 02 Jan 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
First counseling will be done and then CBSE will take the exam
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo

छात्र-छात्राओं पर कोरोना का डर हावी होने की आशंका, तनाव दूर करने की होंगी कोशिशें, सीबीएसई ने जारी कीं परीक्षा की तिथियां

विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा का एलान होते ही परीक्षार्थियों के लिए घंटी बज गई है। कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों में परीक्षा देना और उसका आयोजन दोनों ही बड़ी चुनौती है। स्कूल पहले ही दावा कर चुके हैं कोरोना से सुरक्षा देते हुए वह परीक्षाएं कराने को तैयार हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस करें और परीक्षा की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। सीबीएसई ने तय किया है कि परीक्षा से पहले वह विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी करेगा ताकि कोरोना से डरने के बजाय वे तनावमुक्त होकर परीक्षा दें।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार तमाम अफ वाहें फैल रही थी। लगातार ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि बिना परीक्षा कराए ही बोर्ड बच्चों को पास कर देगा। कोरोना के खत्म नहीं होने से इस बात को और बल मिल रहा था मगर सीबीएसई ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगा दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। जल्द ही डेटशीट जारी करने की बात कही गई है। सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि स्कूलों में कोर्स लगभग खत्म हो चुका है। रिवीजन चल रहा है, अब इसे तेजी से पूरा कर बच्चों को परीक्षा की तैयारियों में लगाना है। बता दें के गुरुवार को सीबीएसई की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं चार मई से परीक्षाएं शुरू होकर दस जून तक चलेंगी। पंद्रह जुलाई तक परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

रिवीजन पर रहेगा जोर

कोर्स समाप्त होने के बाद अब स्कूलों का रिवीजन पर जोर रहेगा। हालांकि बोर्ड के अधिकांश छात्र/छात्राएं स्कूल के बजाए खुद ही रिवीजन करना पसंद करते हैं। सामान्य दिनों में भी दिसंबर के अंत तक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काफ ी कम हो जाती है। इस बार ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों मोड में ही रिवीजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग से दूर होगा कोरोना का डर

बोर्ड परीक्षाओं से पहले सीबीएसई छात्रों की काउंसलिंग कराती है। इस बार कोरोना के कारण छात्र अलग तरह के मनोवैज्ञानिक दबाव में हैं। घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई भी बहुत से छात्रों को रास नहीं आ रही है। काउंसलिंग के जरिए उनके मन से कोरोना का डर निकाला जाएगा। साथ ही उन्हें परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाएगा।

विशेषज्ञों के सुझाव

  • सोशल मीडिया प्लेटफ ॉर्म से खुद को रखें दूर
  • शब्दों के शार्ट फ ॉर्म बिल्कुल भी न लिखें
  • खुद पर भरोसा कर दें परीक्षा
  • खुद को पहले से बेहतर परिणाम के लिए चैलेंज दे
  • सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ में परीक्षा की तैयारी करें
  • मुख्य सिलेबस बुक को प्राथमिकता दें
  • इंग्लिश, हिंदी और कंप्यूटर पर फ ोकस करना
  • अपने कमजोर क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य करना

समय प्रबंधन

  • पिछले वर्षों के हल प्रश्नपत्रों को रखकर तैयारी करना
  • अपनी उत्तर पुस्तिका को साफ सुथरा रखना
  • अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना
  • सिर्फ उत्तर पुस्तिका भरने के लिए न लिखें
  • विषय के अनुसार बिंदुवार लिखने का प्रयास करें
  • खुद को विचलित होने से बचाएं
  • पढ़ाई के दौरान समय-समय पर कॉफ ी और चाय लेकर खुद को ऊर्जावान करते रहें
  • छोटे-छोटे फेज बना कर पढ़ाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed