फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First broke the way to the house, threatened

Bareilly News: पहले घर का रास्ता तोड़ा, विरोध करने पर दी धमकी

Tue, 25 Jun 2024 07:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
First broke the way to the house, threatened
देवरनियां। थाना क्षेत्र के मंगदपुर में दरवाजे के बाहर रास्ते पर कराए गए निर्माण को गांव के दूसरे पक्ष ने तोड़ दिया, जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई तो अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दो दिन पूर्व शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने समझौता करने की बात कहकर टाल-मटोल दिया था।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके मकान में मरम्मत का कार्य चल रहा है। विपक्ष के प्यारेलाल के घर के बराबर में लगभग 75 वर्ष पुराना उसका दरवाजा है। 23 जून को विपक्षी प्यारेलाल, अमित कुमार, अनुज कुमार उर्फ राहुल और महेश पाल समेत एक दर्जन लोग उनके घर के दरवाजे के सामने पक्के निर्माण को तोड़ने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और सीने पर तमंचा तानकर धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग पहुंचे तब आरोपी झूठे मुकदमें मेें फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed